Latest Updates
-
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल
प्रोटीन का भंडार है सफेद मटर, खून बढ़ाने के साथ साथ वजन भी रखता है कंट्रोल
हम में से कई लोगों को छोला कुलचा खाने बहुत पसंद है लेकिन आपको बता दें कि जिन्हें आप छोले समझ रहे हैं वह दरअसल सफेद मटर हैं। छोलों की तरह ही दिखने की वजह से लोग इन्हें छोले ही समझते हैं। कुलचे के अलावा ये गोल गप्पे और टिक्की छोलों में भी इस्तेमाल लिया जाता है। इसलिए आज हम आपको सफेद मटर से जुड़े हुए जबरदस्त फायदे बताएंगे। जिसके बाद आप इन्हें अपनी डाइट में शामिल करना चाहेंगे।

वजन घटाने में मददगार है सफेद मटर
बढ़ते वजन की समस्या से परेशान लोगों के लिए सफेद मटर का सेवन करना अच्छा होता है। इसमें फैट की मात्रा कम होती है और इसे प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसके अलावा इसे खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। जिससे आपको वजन घटाने में मदद मिल सकती है।

ग्लूकोज लेवल कंट्रोल रखता है सफेद मटर
सफेद मटर में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इन्हीं पोषक तत्वों की वजह से यह एंटीडायबिटिक और एंटीऑक्सीडेंट भी कहलाती हैं। यह सभी गुण शरीर के अंदर मौजूद ग्लूकोज के लेवल को कंट्रोल करने का काम करते हैं।

कब्ज से बचाव करता है सफेद मटर
कब्ज की समस्या से परेशान लोगों के लिए सफेद मटर का सेवन बेहद फायदेमंद है। सफेद मटर में फाइबर, विटामिन B और मिनरल्स पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। यह तत्व आपको ना केवल कब्ज से बचाते हैं, बल्कि आपको गैस से जुड़ी समस्या भी नहीं होने देते हैं।

एनीमिया से बचाव करते हैं सफेद मटर
एनीमिया में शरीर के अंदर खून की कमी हो जाती है। ये समस्या आयरन की कमी के चलते पैदा होती है। यही नहीं, आयरन की कमी की वजह से थकावट और कमजोरी भी महसूस होती है। ऐसे में सफेद मटर आपको इन समस्याओं से बचा कर रखती है। इसमें आयरन होता है, जो आपको एनीमिया और इसके कई अन्य लक्षणों से बचाता है।

चिंता और तनाव से राहत दिलाती है सफेद मटर
सफेद मटर के अंदर फेनिलएलनिन नामक तत्व होता है। यह तत्व शरीर के अंदर डोपामाइन और नॉरपेनेफ्रिन के उत्पादन को बढ़ावा देकर मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है। इससे आप चिंता और तनाव से मुक्त होने लगते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
