Latest Updates
-
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जानें केंद्रीय शिक्षा मंत्री के बारे में सबकुछ -
CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, जानें इस बीमारी के लक्षण और बचाव के उपाय
ऑलिव ऑयल और नींबू के रस का कॉम्बिनेशन है बेस्ट डिटॉक्स ड्रिंक, वेटलॉस में भी है हेल्पफुल
आहार और सेहत का सीधा कनेक्शन होता है। आप जो भी खाते हैं, उसका सीधा प्रभाव आपके शरीर के विभिन्न अंगों पर पड़ता है। कई ऐसे फूड आइटम्स होते हैं, जिन्हें हम रोजमर्रा में अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं। लेकिन अगर इन्हें एक साथ खाया जाए और सही समय पर सेवन किया जाए तो इससे एक अलग ही प्रभाव पड़ता है। ऐसे ही इंग्रीडिएंट है जैतून का तेल और नींबू का रस।
आपने इन दोनों चीजों का सेवन कई बार किया होगा, लेकिन जब आप इन्हें एक साथ लेते हैं, तो इससे बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। साथ ही साथ, वेट लॉस प्रोसेस भी स्पीड अप होता है। तो चलिए आज इस लेख में हम इसे लेने के सही तरीके व इसके फायदों के बारे में जानते हैं-

जैतून के तेल के फायदे
बहुत कम लोगों को पता है, लेकिन वर्जिन ऑलिव ऑयल में 73 प्रतिशत ओलिक एसिड होता है। यह दिल के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह एक मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड है जिसमें दो महत्वपूर्ण विटामिन होते हैं- ई और के। विटामिन ई एक प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट है जो इम्युन सिस्टम को सपोर्ट करता है।

नींबू के रस के फायदे
नींबू के रस में विटामिन सी के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। जिन्हें हम पसंद करते हैं। नींबू के रस में विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है। इसके अलावा, इसमें मौजूद फ्लेवोनोइड्स एक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो सूजन से भी लड़ सकते हैं।

क्या नींबू का रस और जैतून का तेल आपको डिटॉक्स करने में मदद कर सकता है?
यूं तो नींबू के रस और जैतून के तेल के अपने-अपने फायदे होते हैं। लेकिन अगर इन दोनों को एक साथ लिया जाए तो यह बॉडी को डिटॉक्स करने में मददगार होते हैं। नींबू के रस और जैतून के तेल दोनों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट एक तरह से शरीर को साफ करते हैं। इसके लिए आप सुबह उठकर एक चम्मच जैतून के तेल में 3 बूंद नींबू का रस मिलाएं। इसे खाली पेट पिएं और फिर आधे घंटे का ब्रेक लें। उसके बाद ही ब्रेकफास्ट करें। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आपको कुछ ही दिनों में लाइट फील होने लगेगा।

जैतून के तेल और नींबू के रस से वजन कम करें
नींबू में मौजूद विटामिन सी शरीर को कार्निटाइन बनाने में मदद करता है। यह बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि कार्निटाइन फैट को हमारे शरीर की कोशिकाओं में ले जाता है, और वह फैट अंततः ऊर्जा में बदल जाती है क्योंकि यह टूट जाती है। इस तरह नींबू के रस में पाया जाने वाला विटामिन सी बॉडी को फैट बर्निंग इफेक्ट प्रदान करता है।

नींबू के रस और जैतून के तेल के अन्य लाभ
वजन घटाने और मुक्त कणों को खत्म करने के अलावा, बहुत से लोग मानते हैं कि जैतून के तेल के साथ नींबू के रस को मिलाने से अनगिनत अन्य स्वास्थ्य लाभ होते हैं। उदाहरण के लिए, कुछ लोग कहते हैं कि नींबू का रस और जैतून का तेल गुर्दे की पथरी और पित्त पथरी में मदद कर सकता है, पाचन में सुधार कर सकता है या उम्र बढ़ने के संकेतों को दूर करने में मदद कर सकता है। हालांकि, किसी भी अध्ययन से ऐसे किसी भी लाभ की वैज्ञानिक रूप से पुष्टि करती है।
नींबू के रस और जैतून के तेल के साइड इफेक्ट
यह सच है कि नींबू के रस और जैतून के तेल से स्वास्थ्य को असंख्य लाभ मिलते हैं। हालांकि, कुछ लोगों को इसके साइड इफेक्ट का सामना भी करना पड़ सकता है। मसलन, किसी व्यक्ति को इससे एलर्जी हो सकती है। ऐसे लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
वहीं, नींबू के रस में मौजूद एसिड आपके दांतों को नुकसान पहुंचा सकता है यदि आप इसका अधिक मात्रा में सेवन करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications