Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
War में कबीर बनने के लिए ऋतिक रोशन ने बहाया खूब पसीना, शेयर किया Fat To Fit का वीडियो
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म वॉर (War) बॉक्स ऑफिस में ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं। फिल्म में दर्शकों को रितिक रोशन के लुक ने हैरान कर दिया है। इस फिल्म में उनकी फिजीक सचमुच देखने लायक हैं। फिल्म में ऋतिक की फिटनेस की तारीफ इसलिए भी हो रही है क्योंकि इसी साल ऋतिक की रिलीज हुई फिल्म 'सुपर 30' में उन्होंने एक टीचर का किरदार निभाया था जिसके लिए उनको वजन भी बढ़ाना पड़ा। इसके बाद वॉर में कबीर के किरदार में ढलने के लिए उन्होंने फिर काफी मेहनत की और उनके ट्रांसफॉर्मेशन ने सभी को हैरान कर दिया है।

Fat To Fit का वीडियो किया शेयर
ऋतिक रोशन ने अब अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म से पहले का अपना Fat To Fit वीडियो शेयर किया है। ऋतिक का ये ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो देख कोई भी इंस्पायर्ड हो जाए। इस वीडियो में ऋतिक दोबरा शेप में आने वाली मुश्किलों को बयान करते दिखाई दे रहे हैं। आप भी देखिए ऋतिक का ये पूरा बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन।
वैसे ऋतिक अकेले ऐसे एक्टर नहीं है जिन्होंने फिल्म के लिए अपनी बॉडी को इस तरह से ट्रांसफ्रॉम किया हो। आमिर खान भी गजनी और दंगल के लिए पहले ही ऐसे ट्रांसफॉर्मेशन कर चुके हैं। ऋतिक रोशन का ये ट्रांसफॉर्मेशन किसी को फिटनेस के लिए इंस्पायर्ड कर सकता है।
24 घंटे तक काम किया
एक इंटरव्यू के दौरान खुद रितिक ने इस ट्रांसफॉर्मेशन पर बताया था कि मेरे जीवन का सबसे बड़ा युद्ध स्पष्ट रूप से फिल्म 'वॉर' को पूरा करना रहा है। 'सुपर 30' के बाद मेरा वजन काफी बढ़ गया था और मैं खुद में आलस भी महसूस कर रहा था। वापस शेप में आने के मुझे केवल 2 महीने का समय दिया गया था और यह पर्याप्त नहीं था। मैंने इस फिल्म को थोड़ा बैकफुट पर शुरू किया था क्योंकि मेरा शरीर इसके लिए तैयार नहीं था।
रितिक रोशन ने बताया कि वह इस फिल्म के लिए 24 घंटे काम कर रहे थे। कभी मैं अपने रोल को लेकर कल्पना में डूबा हुआ था, कभी ड्रेस देख रहा था तो कभी अपने डायलॉग कर रहा था, या मैं अपने घुटनों पर बर्फ लगा रहा था, या फिर मुझे अपने डॉक्टर के पास जाना था, या मैं जिम या फिजियो में पसीना बहा रहा था, संक्षेप में फिल्म के लिए मैं मैं 24 घंटे कुछ न कुछ कर रहा था।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
