Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
रोजाना 3 किलो फल और एक मिनट में 60 पुशअप करते है मिलिंद सोमन, इंस्टाग्राम लाइव पर शेयर किया डाइट प्लान
मशहूर फिटनेस फ्रीक और मॉडल मिलिंद सोमन ने हाल ही में, मुंबई के शिवाजी पार्क से गुजरात की स्टेच्यू ऑफ यूनिटी तक 8 दिन में नंगे पांव दौड़ते हुए 420 किलोमीटर की दूरी तय की। अपने इस एक्सपीरियंस को इंस्टाग्राम लाइव के दौरान शेयर करते हुए मिलिंद ने कहा कि दूरी चाहे कितनी भी हो - 400 किमी या 100 मीटर। जो सही मायने रखता है वह है आपका प्रयास।
एथलीट आयशा बिलमोरिया के साथ इंस्टाग्राम लाइव पर बातचीत के दौरान मिलिंद ने बताया कि यूनिटी एक अच्छा कॉन्सेप्ट था, मुझे लगा कि मुझे ये करना चाहिए। हालांकि मैं इसके लिए पूरी तरह ट्रेन नहीं था। मैं एक हफ्ते में 30 किलोमीटर दौड़ रहा था। रनिंग के दौरान इम्यूनिटी कमजोर हो गई और हल्का ब्रोंकाइटिस की वजह से मुझे 104 बुखार आ गया। लेकिन इसके बाद फास्ट रिकवरी की वजह से मैं 24 घंटे बाद रोजाना 50 किमी की दौड़ लगाने लगा।
वर्कआउट
अपने वर्कआउट को शेयर करते हुए मिलिंद सोमन ने कहा, मैं माइक्रो वर्कआउट करता हूं, एक बार में 30 सेकंड से तीन मिनट के बीच। मैं दिन में लगभग 15-20 मिनट वर्कआउट करता हूं। मैं रोजाना 30 सूर्य नमस्कार करता हूं, जिसमें मुझे सात मिनट लगते हैं। मैं एक मिनट में 60 पुश अप कर लेता हूं। मैं 62 तक आने के लिए खुद को पुश कर रहा हूं।
कोरोना के बाद फिटनेस
कोविड-19 से उबरने के अपने एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए मिलिंद ने कहा कि उन्होंने धीमी शुरुआत की। "मैंने क्वारंटीन के 14 वें दिन दौड़ना शुरू किया। मेरी तबीयत कैसी है , यह देखने के लिए मैं तीन किलोमीटर तक दौड़ा। फिर इसे धीरे-धीरे बढ़ाकर 5-6 किलोमीटर कर दिया।
डाइट
अपनी डाइट को लेकर मिलिंद सोमन ने कहा, "मैं खाने को मापता नहीं और ना ही कैलोरी गिनता हूं। मैंने अपने जीवन में कोई भी स्पेशल डाइट नहीं ली है। मैं जितना खा सकता हूं, उतना ही खाता हूं।" बता दें कि स्कूल के दिनों से ही मिलिंद सोमन एक हफ्ते में 65 किलोमीटर तक तैरते हैं। नॉनवेज फूड को लेकर मिलिंद ने बताया कि मुझे लगता है कि नॉनवेज स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। इसलिए शाकाहारी खाने की तरफ मेरा रुझान बढ़ गया और मैं सिर्फ स्वाद के लिए नॉनवेज खाता हूं। मैं सुबह लगभग तीन किलो फल का सेवन करता हूं।"



Click it and Unblock the Notifications
