Latest Updates
-
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, क्या केरल में कर रही हैं शादी? -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो
पका कर ही नहीं कच्चा भी खा सकते हैं ओट्स, वेटलॉस करने में करता है मदद
ओट्स, हेल्दी ब्रेकफास्ट का सबसे बढ़िया ऑप्शन होता है। ओट्स में मौजूद पोषक तत्वों के कारण ही इसे लोग नाश्ते में खाना पसंद करते हैं। हम में से कई लो नाश्ते में पके हुए ओट्स को लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कच्चे ओट्स अधिक फायदेमंद होते हैं? जी हां, ओट्स को साबुत अनाज के रूप में कच्चा भी खाया जा सकता है और ये सेहत के लिए पके हुए ओट्स से ज्यादा फायदेमंद होता है। कच्चे ओट्स फाइबर, कैलोरी, कार्बोहाइड्रेट, स्वस्थ वसा, प्रोटीन, मैगनीशियम,पोटैशियम, जस्ता,फास्फोरस,सेलेनियम से भरपूर होते हैं। इसलिए इसे भिगो कर खाने की आदत डालें।
अगर आप कच्चे ओट्स खाना चाहते है तो इसे खाने से कुछ घंटे पहले भिगो दें। इसमें फाइबर और पौधे आधारित प्रोटीन में शामिल होते हैं। जबकि आम तौर पर लोग इसे पका कर दलिया के रूप में खाना पसंद करते हैं, लेकिन इसे पका कर खाने से इसे पोषक तत्व कम हो जाते हैं। आइए कच्चे ओट्स के फायदे जानें।

वेट कम करने में मददगार है
कच्चे ओट्स वजन कम करने में बहुत सहायक होते हैं क्योंकि ये हाई फाइबर से भरा होता है जो आपको लंबे समय तक आपके पेट को भरा महसूस कराता है। साथ ही यह भूख (फूड क्रेविंग) को दबाने में मदद करता है।

दिल के लिए हेल्दी
कच्चे ओट्स को खाने से ब्लडप्रेशर की समस्या से बचा जा सकता है और इससे दिल की सेहत भी सुधरती है। हाई बीपी, हार्ट डिजीज से जुड़ा हुआ है। इसलिए यदि ब्लडप्रेशर सही हो तो दिल की बीमारियां होने की संभावना भी कम होती हैं।

आंत को बनाता है मजबूत
कच्चे ओट्स को खाने से आंत की स्थिति मजबूत होती है। ये कब्ज या इससे जुड़ी समस्या को खत्म करने में बहुत कारगर है।

डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद
कच्चे ओट्स में बीटा-ग्लूकन होता है,जो ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में सहायक होता है। यह इंसुलिन को संतुलित करने में मदद करता है जो इसे टाइप 2 डायबिटीज रोगियों के लिए बेहद कारगर है। ये इंसुलिन के उत्पादन को स्थिर करके पाचन और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है
ओट्स में मौजूद बीटा-ग्लूकन नामक घुलनशील फाइबर ब्लड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। ये कोलेस्ट्रॉल और बाल्स सॉल्ट को अवशोषित करके मेटाबॉलिज्म को भी प्रभावित करता है जिससे खराब कोलेस्ट्रॉल घटता है।



Click it and Unblock the Notifications











