Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
मिठाई में नकली चांदी का वर्क खाने से बिगड़ सकती है सेहत, ऐसे फर्क करें असली और नकली में
त्यौहारों के दौरान मिठाइयों में मिलावट होने के मामले अधिक हो जाते हैं। मिठाइयों की बढ़ती मांग को देखते हुए बड़ी संख्या में लोग मिठाइयों में मिलावट करने लगते हैं कलर, मावे से लेकर सब में मिलावट होने लगी है। इतना ही नहीं, चांदी के असली वर्क के नाम पर बाजार में एल्युमिनियम के वर्क भी बिक रहे हैं। इससे कैंसर, फेफड़े और दिमाग की बीमारियां हो सकती हैं। आपको पता भी नहीं चलेगा कि आप जिस मिठाई को इतने शौक से खा रहे हैं वह मिलावटी है और आपकी सेहत को किस तरह से नुकसान पहुंचा सकती हैं।

एल्युमिनियम की परत लगा रहे दुकानदार
डॉक्टरों की मानें तो खासकर चांदी का वर्क लगी मिठाइयों से तो बिलकुल परहेज करना चाहिए क्योंकि इसमें चांदी की जगह एल्युमिनियम की परत का इस्तेमाल किया जाता है, जो सेहत के लिए बेहद खतरनाक है। दिवाली के दौरान मिठाइयां बाजार में खूब बिकती हैं और इन्हें बनाने में कई जगहों पर सिंथेटिक दूध, खराब तेल, चांदी की जगह एल्युमिनियम के वर्क और नकली रंगों का इस्तेमाल किया जाता है।

हो सकती हैं पेट से जुड़ी कई बीमारियां
अगर कोई व्यक्ति सिंथेटिक दूध से बनी चीजों खा लेता है, तो उसे पेट से जुड़ी कई बीमारी हो सकती है। इसके अलावा इन दिनों मिठाइयों को बनाने के लिए जिस तेल व घी का इस्तेमाल किया जाता है वह भी अच्छी क्वॉलिटी का नहीं होता। खराब तेल से बने पदार्थ कॉलेस्ट्रॉल बढ़ाते है और पेट में इंफेक्शन भी करते हैं। लोगों को लगाता कि जिन मिठाइयों पर सिल्वर का वर्क किया होता है, वह मिठाई देखने के साथ साथ खाने में अच्छी होगी। इसी वजह से दुकानदार मिठाइयों में सिल्वर की जगह एल्युमिनियम के वर्क का इस्तेमाल करते हैं। इन्हें खाने से दिमाग की ग्रोथ रुक जाती है।

ऐसे जांचें
यह एक साधारण टेस्ट है, जिसे कोई भी घर पर कर सकता है। अपनी उंगलियों से मिठाई के ऊपर लगे चांदी के वर्क को पोंछने का प्रयास करें। यदि यह आपकी उंगलियों पर चिपक जाता है, तो इसका मतलब है कि चांदी के वर्क में एल्यूमीनियम मिलाया गया है। अगर ऐसा नहीं होता है, तो इसका मतलब है कि मिठाई खाने के लिए सुरक्षित है।

गर्म करके देखें
चांदी के वर्क का टेस्ट करने के लिए एक और साधारण तरीका यह है कि मिठाई पर लगे चांदी के वर्क को उतार लें। इसके बाद इसे जलाएं या गर्म करें। यदि यह चांदी से बना है तो यह चांदी की एक गेंद के आकार में बदल जाएगा और अगर इसमें मिलावट है, तो यह काला हो सकता है। आमतौर पर इसमें एल्यूमीनियम की मिलावट की जाती है। इसे जलाने पर एल्यूमीनियम काली राख में बदल जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
