Latest Updates
-
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
Health tips: इन सब्जियों में होते हैं टेपवर्म, बनाने से पहले रहे सतर्क वर्ना दिमाग में घुस सकते हैं कीड़े
सर्दियों के मौसम में कई तरह की हरी सब्जियां मार्केट में आ जाती हैं जो आपके हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होती है। लेकिन इन सब्जियों को खरीद कर लाने के बाद धोने से पकाने तक के प्रोसेस में काफी ध्यान देना चाहिए, क्योंकि इनमें कीड़े होते हैं। कुछ में इस तरह के कीड़ें होते हैं जो सब्जी के रंग से बिल्कुल मैच करते हैं, ऐसा लगता है कि वो कीड़ा ना होकर सब्जी का ही हिस्सा है। ऐसे में थोड़ी सी भी लापरवाही बड़ी बीमारी को जन्म दे सकती है। जाड़ें में आने वाली ज्यादातर वेजिटेबल्स में टेपवर्म होतें जो आपके पेट से लेकर दिमाग तक पहुंच कर, आपको मौत के मुंह तक ला सकते हैं।
सब्जियों मे पाए जाने वाले कीड़ें इतने खतरनाक होते हैं, कि पानी से धोने के बाद भी मरते नहीं है। आइए जानते हैं वो कौन कौन सी सब्जियां हैं जिसमें इतने घातक कीड़े मौजूद होते हैं।

Insects In Vegetables- शिमला मिर्च
इसे पहाड़ी मिर्च भी कहते हैं, जिसका स्वाद खाने में लाजवाब होता है। शिमला मिर्च को कई दूसरी सब्जियों के साथ मिलाकर बनाया जाता है। लेकिन शिमला मिर्च के अंदर कीड़ा पाया जाता है। सब्जी के अंदर टेपवर्म लार्वा छोड़ता है। जो खून के जरीये आपके ब्रेन में घुस सकता है। इसलिए शिमला मिर्च को अच्छे से धो लेना चाहिए, चाहें तो कुछ देर गर्म पानी में रखकर छोड़ दे, इसके बाद ही पकाएं।

Insects In Vegetables- फूलगोभी और बंदगोभी
फूल गोभी औप पत्ता गोभी में भी टेपवर्म पाया जाता है, जो हूबहू सब्जी के रंग को हो सकता है। ये टेपवर्म आपकी आंतों और और ब्रेन को डैमज कर सकता है। इन सब्जियों में पाये जानें ये कीड़ें बहुत छोटे होते हैं, एक बार में तो दिखाई नहीं देते। इसलिए काटने से पहले सब्जी को अच्छे से साफ कर लें, पत्ता गोभी और फूल गोभी हमेशा गर्म पानी में साफ करें तो बेहतर हैं। इसके बाद भी कटी हुई सब्जियो को देख लें और दोबारा धों लें, कई बार ये पहली बार में नहीं निकलते हैं। थोड़ी सी भी लापरवाही अगर आप ने की तो ये कीड़े खून के जरीये दिमाग में भी पहुंच सकते हैं और दिमाग सहित लिवर और मसल्स में पहुंचकर आपको मौत के करीब भी ला सकते हैं।

Insects In Vegetables-पालक की सब्जी
पालक में भी कीड़े पाए जाते हैं, इसके कीड़े भी इस सब्जी के पत्ते के रंग के होते हैं। इसलिए पालक की सब्जी बनाते वक्त इसे अच्छे से पहले वॉश जरूर कर लें।

Insects In Vegetables- बैंगन की सब्जी
बैंगन भी सभी को खाने में पसंद होता है, साथ ही काफी पौष्टिक भी होता है। लेकिन इस टेस्टी सब्जी में कीड़े होते हैं। अगर सही से देखते हुए ना काटा गया तो कीड़े आपके पेट में जा सकते हैं। इसलिए बैंगन को काटते वक्त काफी सावधानी बरतनी चाहिए। गर्म पानी में धोना चाहिए, ऐसा ना करने पर टेपवर्म आपके दिमाग में घुस सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
