Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
साइना जैसी फिटनेस के लिए परिणीति चोपड़ा बनी वेजेटेरियन, कहा सकारात्मक ऊर्जा के लिए छोड़ा
अपनी अपकमिंग फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' की शूटिंग को कंप्लीट करने के बाद परिणीति चोपड़ा बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल की बायोपिक की तैयारी शुरु कर दी है। हाल ही में फिल्म में परिणीति चोपड़ा का फर्स्ट लुक सामने आया हैं। इस फिल्म में साइना नेहवाल जैसी फिटनेस पाने के लिए परिणीति चोपड़ा जोरों से तैयारियां भी शुरु कर दी हैं।

वह इस समय बैडमिंटन की नॉन स्टॉप ट्रेनिंग ले रही हैं। आए दिन परिणीति अपने इंस्टा पर फिल्म में अपने लुक को लेकर भी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा परिणीति चोपड़ा नें अपने फिटनेस लेवल को बढ़ाने और बॉडी टाइप को बदलने के लिए पूरी तरह शाकाहारी डाइट लेने का फैसला लिया है।
इसलिए परिणीति ने अपनाया शाकाहार
परिणीति चोपड़ा के शाकाहार अपनाने का कारण थोड़ा दिलचस्प है। परिणीति ने खुद एक इंटरव्यू में बताया कि सायना नेहवाल जैसा फिगर पाने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। परिणीति को लगा कि जब वो मांसाहार का सेवन करती हैं तो सकारात्मक ऊर्जा की कमी महसूस कर रही थीं।
परिणीति का लगा कि सायना जैसा फिगर पाने में मांसाहार अड़चन बन रहा है। इसलिए परिणीति को शरीर को चुस्त और फूर्तिला बनाने के लिए मांसाहार छोड़ना जरूरी लगा।
आध्यात्मिक कारण के वजह से भी छोड़ा मांसाहार
परिणीति कहा कि मैं रेग्युलर तौर पर मांसाहार सेवन तो नहीं करती थी लेकिन अब मैंने मांसाहार को छोड़ पूरी तरह से शाकाहार बन गई हूं। परिणीति ने बताया कि मांसाहार छोड़ने का कारण निजी होने के साथ आध्यात्मिक भी है। इसके अलावा मेरी सेहत और फिटनेस लेवल भी शाकाहारी होने की मुख्य वजह है।
परिणीती बताती हैं कि मैं सकारात्मक ऊर्जा के बारे में बहुत विश्वास करती हूं और मांसाहारी भोजन करने के बाद मुझे खुद अच्छा नहीं लग रहा था तो मैंने मांसाहार को पूरी तरह से छोड़ देने का फैसला ले लिया है।
फिटनेस की वजह से भी
परिणीति चोपड़ा ने बताया कि शाकाहार छोड़ने का मकसद कोई रोल मॉडल बनना नहीं बल्कि मेरी फिटनेस थी। मेरे हिसाब से जो फिटनेस मुझे इस समय चाहिए उसमें शाकाहारी भोजन काफी मदद करने वाला है।
परिणीति बताती है कि शाकाहारी भोजन आपको बेहतर जीवन जीने में भी मदद करता है और इसे अपनाकर मुझे पहले से बेहतर लग रहा हैं।



Click it and Unblock the Notifications
