Latest Updates
-
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी
सारा अली खान ने एरियल योगा करे हुए का वीडियो किया शेयर, जानें इसके फायदे
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने अपने सोशल मीडिया पर अपना एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सारा एरियल योग की प्रैक्टिस करते हुए नज़र आ रही हैं। अपने इस वीडियो को सारा अली खान ने खुद अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए गए वीडियो क्लिप में सारा एक योगा झूला की मदद से एरियल योगा करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को सारा अली खान ने कैप्शन देते हुए लिखा, "स्वीमिंग इंटू द वीकेंड।

क्या है एरियल योग?
यह एक नया फिटनेस ट्रेंड है जिसे कई सेलिब्रिटीज भी पसंद करती हैं। इस योग को एंटी-ग्रेविटी योगा के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल, इस योगासन की प्रैक्टिस करते समय हवा में लटककर अभ्यास किया जाता है। इस तरीके में छत या किसी ऊंची जगह में रस्सी या कपड़ा बांधा जाता है और उसी के सहारे हवा में ही विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास किया जाता है।
एरियल योग को वेट लॉस के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसीलिए, धीरे-धीरे यह काफी पॉप्युलर हो रहा है। लेकिन, कभी भी एरियल योग का अभ्यास ट्रेनर की देखरेख में ही करना चाहिए।
एरियल योगा के अभ्यास से होते हैं ये फायदे
शरीर अधिक सक्रिय बनता है।
मेटाबॉलिज़्म बढ़ता है जिससे वेट लॉस होता है।
शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
कंधों को लचीलापन बढ़ता है।
पाचन तंत्र सुधरता है।
स्किन पर नैचुरल ग्लो आता है।
रियल योगा करने का सही तरीका
इस तकनीक से योगाभ्यास करने के लिए किसी ऊंचे स्थान, पेड़ की डाली या छत पर एक मज़बूत कपड़ा बांधे। फिर, इस कपड़े के झूले में लेट जाएं और सेफ्टी के लिए कपड़े से खुद को लपेट लें।
अब अपनी सुविधा के अनुसार, कुछ योगासनों की प्रैक्टिस करें।
साधारण योगाभ्यास की तुलना में एरियल योगा की प्रैक्टिस अलग होती है। एरियल योगा करते समय अपने बॉडी पॉश्चर का खास ख्याल रखें। इसी तरह अपनी सांस लेने की गति पर भी ध्यान देना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
