Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Shavasana Benefits: शरीर दर्द और तनाव को कम करने में फायदेमंद है शवासन

योगासन हमारे शरीर के साथ मन को भी स्वास्थ्य रखने में मदद करते हैं। इन्ही आसनों में शवासन भी एक मुद्रा है। जो दिखने में तो बहुत सामान्य मुद्रा होती है। लेकिन इसके फायदे अनेक है। इस मुद्रा में आपका शरीर एक शव की तरह सावधान पोज में रहता है। दिखने में ये आसन काफी आसान है, लेकिन यह सभी आसनों में सबसे कठिन आसन है क्योंकि इसे करने से आपके बॉडी के साथ माइंड को भी आराम मिलता है। ये योगासन आपके योग सेशन के आखिर में की जाती है। जिसमें सभी आसन को करने के बाद इस आसन को करने से आपकी बॉडी रिलेक्स मोड में चली जाती है।
शवासन करने से पहले जरूर जान ले ये बातें
शवासन आराम और विश्राम को बढ़ावा देने का काम करता है। लेकिन जब आप इसका अभ्यास करते हैं तो आप ये कोशिश करें की आप सिर्फ आंखे बंद करके अपनी मुद्रा में लेटे रहें। इस दौरान आपको खुद को सोने से रोकने की कोशिश करें। अगर आप थका हुआ और नींद महसूस करते हैं, तो इसका मतलब है कि आप थके हुए हैं और नींद आ रही है और आपको अपने दैनिक जीवन में अधिक आराम करना चाहिए। इस आसन को करने से आपका शरीर और मन तरोताजा महसूस करेगा।
शवासन के लाभ
1. ब्लड प्रेशर और तनाव को कम करने में लाभकारी
शवासन में जैसे-जैसे आपकी बॉडी रिलेक्स मोड में जाती है, आपका दिमाग और मन शांत होता है। आपका ब्लड प्रेशर भी कम होने लगता है। जो दिल की बीमारी से ग्रासित लोगों के लिए फायदेमंद है। इतना ही नहीं इसे करने से आपका ब्लड प्रशार कंट्रोल में रहने के साथ आपको तनाव मुक्त बनाने में भी मदद करता है।
2. शरीर को ध्यान की अवस्था में लाने में मददगार
शवासन करने से आपका शरीर रिलेक्स मोड में जाने के साथ एक गहन ध्यान अवस्था में भी चला जाता है, जो आपके शरीर के बदले में सेल्स और टिश्यू को ठीक करने में मदद करता है। इतना ही नहीं ये आपके शरीर को तनाव मुक्त करने का भी काम करता है।
3. शरीर को शांत करने में फायदेमंद
शवासन आपके शरीर को फिर से भरने और कायाकल्प करने में मदद करता है। आपके वर्कआउट का ये एक शानदार अंत भी होता है। शवासन आपको कसरत करने के बाद आपके शरीर को आराम देने के लिए थोड़ा समय देता है। यह आपके दिनभर के काम और एक्सरसाइज को मेंटेन करने में मदद करता है।
4. एनर्जी बूस्टर
आपने अक्सर लोगों को नेप लेने जा रहा हूं या जा रही हूं, कहते सुना होगा। दरअसल शवासन करने से आपके शरीर को जल्दी रिलेक्शेसन मिलता है। यह आपके लिए एक एनर्जी बूस्टर के रूप में काम करता है।
5. एकाग्रता में करता है सुधार
शवासन का सीधा प्रभाव आपके मेडिटेशन और कॉन्संट्रेशन पावर पर पड़ता है। जब आप शवासन की मुद्रा में होते हैं, तो अपनी बॉडी के सभी पार्ट्स पर अपना ध्यान केंद्रित कर पाते हैं। जिस कारण आपका दिमाग खुलकर काम कर पाता है, और आपकी याददाश्त भी तेज रहती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
