Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
शिल्पा शेट्टी ने अपने गार्डन में उगाया ये विटामिन-सी से भरपूर फ्रूट, जानें इसे खाने के फायदे
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी सेहत को लेकर काफी एक्टिव रहती हैं और साथ ही वह अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए कई तरह के हेल्थ टिप्स शेयर करती रहती हैं। शिल्पा शेट्टी फिटनेस के प्रति कितनी उत्साही हैं, ये तो हर कोई जानता हैं। इसके साथ ही वह अपने खाने-पीने का भी अच्छी तरह से ख्याल रखती हैं और अक्सर अपने घर के बगीचे में कई फल और सब्जियां उगाती रहती हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने गार्डन में कमरख यानी स्टार फ्रूट को उगाए थे, वह फल तोड़ने के लिए अपने बगीचे में गई और अपनी टोकरी में ढेर सारे स्टार फ्रूट या कमरख भर दिए, ये फ्रूट विटामिन सी से भरपूर सुपरफूड है।
शिल्पा ने शेयर किया वीडियो
शिल्पा ने इस फ्रूट के वीडियो को अपने सोशल मीडिया के पेज पर शेयर करते हुए 46 वर्षीय स्टार ने लिखा, "हर कोई फल तोड़ने के मेरे जुनून को जानता है। इसलिए, मैं अब और खुद को नहीं रोक सकती हूं। कल अपने बगीचे में कुछ 'फल तोड़ने' का अवसर मिला। यह आश्चर्यजनक है जब आप अपने हाथों से कुछ लगाओ, और वह एक पेड़ बन जाता है और फल देता है ... उस भावना से बढ़कर कुछ नहीं है।"
उन्होंने आगे कहा, "ये स्टार फ्रूट्स एक सुपरफूड हैं, जिन्हें हिंदी में कैरम्बोला या 'कमरख' के नाम से भी जाना जाता है, यह विटामिन सी का एक शानदार स्रोत है और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करता है। चुटकी भर गुलाबी नमक इस फ्रूट का
स्वाद बढ़ा देता है और भी अद्भुत हो जाता है। ( अगर आपको किडनी से संबंधित कोई बीमारी है, तो कृपया इसे खाने से बचें। इस फल को आपकी मातृभाषा में क्या कहा जाता है?"

इसे स्टारफ्रूट क्यों कहा जाता है?
इसे हिंदी में कैरम्बोला या कमरख के नाम से भी जाना जाता है। फल में पांच कोण वाली लकीरें होती हैं जिसके कारण इसे तारा फल यास्टारफ्रूट नाम मिला है।

कमरख खाने के फायदे जानें यहां
दिल के लिए फायदेमंद: कमरख यानी स्टार फ्रूट में फॉलिक एसिड, विटामिन बी 9 और एंटीऑक्सीडेंट काफी होता है, जो हार्ट की समस्याओं से आपको बचाए रखता है।
फाइबर की अधिकता: स्टार फल में फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। फाइबर युक्त आहार का सेवन करने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। ये सेवन कब्ज की समस्या को दूर करने में भी प्रभावी हो सकता है।
इम्यूनिटी बढ़ाएं: ये फल पोषक तत्व और विटामिन सी के गुणों से भरपूर होता है। इसके सेवन से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
आंखें रहती हैं हेल्दी: मैग्नीशियम और विटामिन बी 6 के गुणों से भरपूर होने के कारण यह आंखों के लिए भी फायदेमंद होता हैं।



Click it and Unblock the Notifications
