Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Weight Loss Juice: वजन कम करते हैं ये वेजिटेबल जूस, झटपट चर्बी होने लगती है कम
वजन बढ़ने का एक मात्रा कारण ही शरीर में कैलोरी का जमा होना है लेकिन कैलोरी का सेवन करना भी जरूरी है। कैलोरी की नियमित मात्रा लेने से कई फायदे होते हैं। अगर आप वजन कम (Weight Loss) करना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने खानपान की आदतों पर गौर करना जरूरी है. आप क्या खाते हैं, कब खाते हैं और कितनी कैलोरी वाली चीजों को सेवन करते हैं। अगर आप जूस पीते हैं, तो उसमें भी कैलोरी की मात्रा का ध्यान देना चाहिए। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि स्वस्थ रहने के लिए और वजन घटाने के लिए कौन से जूस पिएं। तो यहां हम बता रहे हैं ऐसे ही कुछ जूस के बारे में जिनमें लो कैलोरी होने से यह आपका वजन घटाने में मदद कर सकते हैं।

करेले का जूस-
करेले का जूस वजन कम करने के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें भी कैलोरी काफी कम होती है। एक गिलास करेले के जूस में सिर्फ 17 कैलोरी होती है इसलिए इसका सेवन लाभकारी होता है।

पालक का जूस
फाइबर होने के कारण पालक का जूस वजन कम करने के लिए बेहद फायदेमंद होता है। बता दें कि फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है जिसके कारण अनहेल्दी खाने की क्रेविंग नहीं होती है। इसके अलावा करेले का जूस शरीर के फैट को भी बर्न करने में मदद करता है।

चुकंदर का जूस
चुकंदर का जूस रक्त कोशिकाओं को रिलेक्स करते हुए मेटाबॉलिज्म को फायदा पहुंचाता है, जिससे वजन कम करने में आसानी होती है। इसके अलावा चुकंदर का जूस शरीर के एक्सट्रा फैट को भी बर्न करता है जिससे मोटापा बढ़ने का खतरा कम हो जाता है। चुकंदर में कैलोरी कम होती है और एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर अधिक होता है जिससे आप आसानी से अपना वजन कम कर सकते हैं।

लौकी का जूस
लौकी में उच्च मात्रा में फाइबर होता है और कैलोरी कम होता है। रोजाना सुबह एक गिलास लौकी का जूस पीने से फैट की मात्रा नहीं बढ़ती है। सबसे अच्छी बात यह है कि इम्युनिटी पावर को बढ़ाकर आपको फिट और स्लिम रखता है।



Click it and Unblock the Notifications
