Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
हल्दी वाला दूध ही नहीं इसका जूस पीकर भी देखिएं, कई बीमारियों का है रामबाण इलाज
हल्का सा भी सर्दी-बुखार और जुकाम होने पर हम हल्दी वाला दूध पीकर तबीयत ठीक कर लेते हैं। दरअसल हल्दी में कई एंटीबैक्टीरियल और एंटी इन्फलेटेरी गुण पाए जाते हैं जो इम्यून सिस्टम को दुरुस्त करने का काम करते हैं। हल्दी का इस्तेमाल सदियों से औषधि के रूप में किया जा रहा है। हल्दी के सेवन से विषैले तत्वों को निकालने, खून साफ करने, प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने आदि में सहायक होता है।
हल्दी का सेवन खाने और दूध के अलावा आप चाहे तो हल्दी का जूस बनाकर भी पी सकते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं हल्दी का जूस बनाने कि विधि और इसके सेवन से मिलने वाले 10 बेजोड़ सेहत लाभ।

कैंसर में फायदेमंद
कच्ची हल्दी में कैंसर से लड़ने के गुण होते हैं। इस जानलेवा बीमारी से लड़ने के लिए आप रुटीन में हल्दी वाले जूस का सेवन करें। कीमोथैरेपी के दौरान इसका सेवन अपने डॉक्टर से पूछे बगैर मत करें। पुरुषों में होने वाले प्रोस्टेट कैंसर के सेल्स को बढ़ने से रोकने में भी हल्दी बहुत सहायक होती है।

जोड़ों में दर्द
शरीर में किसी भी तरह के दर्द के लिए हल्दी बहुत फायदेमंद होती है। हल्दी का जूस पीने से शरीर में सूजन, गठिया, फ्री रेडिकल्स और जोडों में दर्द की समस्या से राहत रहती है।

इंसुलिन स्तर
हल्दी बॉडी में इंसुलिन स्तर को बैलेंस रखने में मदद करती है। जिससे आपको डायबिटीज होने का खतरा कम हो जाता है। एंटीबैक्टीरियल और एंटी सेप्टिक गुणों वाली हल्दी एक नहीं कई तरह के रोगों से आपके शरीर को मुक्त रखती है।

त्वचा के लिए फायदेमंद
चेहरे पर हल्दी लगाना जितना जरुरी है उतना ही इसका सेवन करना भी आवश्यक है। हल्दी आपके लिवर की सफाई करने में मदद करती है। आपका लिवर जितना हेल्दी होगा उसका पूरा असर आपके चेहरे पर दिखेगा।

वजन कम करने में मददगार
यदि आप हल्दी का जूस गुनगुने पानी में बनाकर पीते हैं तो इससे आपका वजन भी बहुत तेजी से कम होगा। तो इस तरह हल्दी का जूस पीकर आप एक नहीं बल्कि अनेक बीमारियों से दूर रह सकते हैं।

हल्दी वाला जूस बनाने का तरीका...
एक कच्ची हल्दी का टुकड़ा लें, उसें मिक्सी में डालकर अच्छी तरह पीस लें। पीसने के बाद उसमें 1 नींबू का रस, 1 टीस्पून नमक और 2 चम्मच शहद के डालकर ब्लेंड कर लें। गर्मियों में इस जूस का सेवन हफ्ते में केवल 2 ही बार करें, मगर सर्दियों में इसका सेवन 3 से 4 बार आसानी से कर सकते हैं। हल्दी की तासीर थोड़ी गर्म होती है। ऐसे में इसका सेवन थोड़ा संभलकर ही करें। मानसून मे भी ये जूस सर्दी-जुकाम से बचाने के लिए कारगार होता है।



Click it and Unblock the Notifications
