Latest Updates
-
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी
वरुण धवन का फिटनेस सीक्रेट हुआ रिवील, फिट रहने के लिए एक्टर से लें इंस्पीरेशन

साल 2012 में स्टूडेंट ऑफ द ईयर फिल्म से अपनी बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाले बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन अपने चार्मिंग लुक के लिए जाने जाते हैं। आज के समय में फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा भुगतान पाने वाले एक्टरों में से एक हैं। वरुण धवन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के गुड लुकिंग और फिट एक्टर भी हैं। वॉशबोर्ड एब्स, टोंड फिजिक और ट्राइसेप्स के साथ, वरुण अक्सर सभी फिटनेस फ्रिक्स के लिए एक अलग ही गोल सेट करते हैं। एक्टर के सोशल मीडिया एकाउंट पर अगर आप एक नजर डाले तो फिटनेस को लेकर वरुण धवन का झुकाव साफ नजर आता है। वरुण धवन अपने फिटनेस का ख्याल रखते हुए अपने एक्सरसाइज डेली रुटिन का पालन करती हैं। आइए आपको बताते है फिटनेस फ्रिक वरुण धवन का वर्कआउट रिजीम क्या है? उनका डाइट प्लान क्या है?
वरुण धवन का डाइट प्लान
एक्टर वरुण धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अक्सर उन्हें अपने चीट डे पर फास्ट फूड जैसे पिज्जा, केक और चॉकलेट खाते हुए नजर आते हैं। लेकिन अपने बाकी दिनों में वह समान रूप से हेल्दी फूड खाना और हेल्दी लाइफ जीने के मजे लेते हैं। वरुण धवन अपने ब्रेकफास्ट में आमलेट, ओटमील और सैंडविच शामिल करते हैं। लंच में एक्टर ब्राउन राइस, रोटी, ब्रोकली और बेक्ड चिकन खाना पसंद करते हैं। स्नेक्स की क्रेविंग होने में वो कमल के बीज, पपीता और केला और प्रोटीन स्मूदी पीना पसंद करते हैं।

एक्टर सिल्वेस्टर स्टेलोन और अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर जैसे बॉडीबिल्डर्स से प्रेरित है। प्रसिद्ध फिटनेस कोच और पिलेट्स ट्रेनर, नम्रता पुरोहित ने अपनी डाइट और फिटनेस रहस्यों के बारे में जानकारी शेयर की थी। उन्होंने बताया कि, वरुण अपने शेड्यूल के आधार पर हफ्ते में चार से छह बार डेढ़ घंटे वर्कआउट करते हैं। वह पाइलेट्स और वेट ट्रेनिंग का मिश्रण करते हैं। अपने शरीर को मजबूत बनाने के साथ-साथ चपलता, लचीलापन, संतुलन और स्थिरता पर काम करते हैं। एक्टर आमतौर पर अपने वर्कआउट की शुरुआत वार्म-अप एक्सरसाइज से करते हैं, और फिर कार्डियो और हैवी-वेट ट्रेनिंग करते हैं। वह सेट पर बॉडी डबल का यूज करने से बचते हैं और एक्शन सीन्स के लिए खुद स्टंट करना पसंद करते हैं। वह अपने बॉडी का लचीलापन बढ़ाने के लिए नम्रता के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं।
नम्रता पुरोहित ने वरुण धवन के फिटनेस की जानकारी देते हुए आगे बताया कि, "पिलेट्स ने वरुण को ज्यादा लचीला और दुबला बना दिया है। उनके संतुलन में सुधार भी किया है। वह चोटों से निपटने में भी बेहतर है और उन्हें रोकने में सक्षम हो रहा है। क्योकि उन्हें डांस करना पसंद है, इसलिए पिलेट्स ने भी उनके मूवमेंट को और ज्यादा आसान बनाने में मदद की। जिसके बाद वरुण काफी मजबूत हो गए हैं।"
Image Credit: Instagram
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
