Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
आप भी विक्की कौशल की तरह बनने वाले दूल्हा, तो उनकी जैसी फिटनेस के लिए करे कुछ ऐसा
अभिनेता और जल्दी शादी के बंधन में बंधने जा रहे विक्की कौशल बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में उभरते सितारों में से एक हैं। जुनून और कड़ी मेहनत के साथ, उन्होंने लाखों दिल जीते हैं और न केवल अपने अभिनय कौशल के साथ, बल्कि अपने इंटेस्ट वर्कआउट डेलीरुटीन के साथ भी वो अपने फैंस को इंप्रेस करते रहते है। फिलहाल, इन दिनों विक्की अपनी शादी की खबरों की सुर्खियों में छाए हुए हैं। वे बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ से शादी रचाने जा रहे। विक्की और कैटरीना में जो बात सबसे कॉमन है वे है दोनों ही अपनी फिटनेस को लेकर बहुत ही पजेसिव है। विक्की कभी अपना जिम सेशन मिस नहीं करते हैं।

इंस्टाग्राम में शेयर करते रहते है वर्कआउट की पोस्ट
वे अक्सर सोशल मीडिया पर जिम में अपने वर्कआउट की सेशन की फोटोज और पोस्ट भी शेयर करते रहते हैं। उन्हें वेट ट्रेनिंग, पुल अप्स, ट्रेडमिल रन, बैटल रोप करते देखा गया है। मसान में अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत से लेकर उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक तक उनका बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन न केवल चौंकाने वाला है, बल्कि लाखों लोगों के लिए एक प्रेरणा है।

कार्डियो से लेकर डेडलिफ्ट्स तक
विक्की का डेली रुटीन जिम से शुरु होता है। उनके रुटीन में कार्डियो ट्रेनिंग से लेकर डेडलिफ्ट्स तक होते हैं। उन्होंने सिट अप्स करने में महारत हासिल कर ली हैं। हाल ही में एक पोस्ट में उन्होंने अपने ट्रेनर मुस्तफा अहमद की मदद से बेंच पर सिट-अप्स करते हुए देखा गया था। सिटअप एक्सरसाइज को करने से न केवल एब्डोनल बल्कि कोर मसल्स भी स्ट्रांग होती हैं।
डाइट को लेकर है कॉन्शियस
फिट रहने के लिए विक्की कौशल वर्कआउट के साथ स्ट्रिक्ट डाइट भी फॉलो करते हैं। हैवी ट्रेनिंग के अलावा एक्टर सही और स्वस्थ खाने पर यकीन करते हैं। वह कभी भी पोषक तत्वों से भरपूर आहार के साथ समझौता नहीं करते हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल माडिया पर अपने नाश्ते की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है कि 'यह काफी यम्मी था'। तस्वीर में अंडे, ओट्स,पीनट बटर, स्ट्रॉबैरी, ब्लूबेरी और ढेर सारी चॉकलेट दिखाई दे रहा था।
खुद पर करते है बखूबी मेहनत करते हैं
वेट लिफ्टिंग और कार्डियो के अलावा विक्की को अक्सर ब्राजीलियाई मार्शल आर्ट जिंगा कैपोइरा , डांस, एरोबिक्स, स्विीमिंग और भी कई तरह के वर्कआउट करते देखा गया है। अगर आप भी शादी करने जा रहे हैं और शादी में हैंडसम और फिट लगना चाहते हैं तो आप भी विक्की कौशल की तरह जिम जाकर अपनी फिटनेस पर काम कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
