Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Yoga Tips: घंटो डेस्क जॉब के कारण नेक और बैक पेन से हैं परेशान तो करें ये 5 योगासन
पीठ में दर्द, कमर में दर्द और गर्दन में दर्द से महिलाएं अक्सर दो-चार होती हैं। दर्द ज्यादा होने पर डॉक्टर के पास भी जाती हैं। इस तरह के दर्द आज के वक्त में उन महिलाओं को ज्यादा हो रही है, जो ऑफिस में डेस्क वर्क करती हैं, साथ उन महिलाओं को, जो वर्क फ्रॉम होम करते हुए घंटों-घंटों लैपटॉप के सामने बैठ कर काम करती हैं। इन सब वजहों से महिलाओं के बॉडी पोश्चर में भी बदलाव हो रहा है। साथ ही अन्य बीमारियां भी घेर रही हैं। ऐसी महिलाओं को दर्द से निपटने और बॉडी पोश्चर को सही करने के लिए हल्की एक्सरसाइज और योगासन करना चाहिए। ऑफिस का काम करते वक्त और घंटों एक ही जगह पर बैठे रहने से वजन भी बढ़ने लगता है, साथ ही काम का प्रेशर होने के कारण मेंटल स्ट्रेस भी बढ़ता है। ऐसे में महिलाओं को अपना खास खयाल रखना जरूरी हो जाता है। आइये जानते डेस्क वर्क जॉब करने वाली महिलाएं किस तरह से घर पर ही एक्सरसाइज कर सकती हैं। साथ ही योगा कर सकती हैं।

Yoga Tips For Women: ब्रिज पोज योगा
इस योगा आसन के लिए आप मैट पर अपने पीठ के बल लेटना है। अपने हाथों को योगा मैट पर पर रखें अब घुटनों को मोड़ लें। फिर हाथों पर वजन डालें और कूल्हों को ऊपर करें। अपनी सांस को अंदर करें। पैरों को मजबूती से बनाए रखें, जितना पीठ मोड़ सकती है मोड़ें। इस आसन को करते वक्त ऊपर की ओर देखें। ये प्रक्रिया दोहराएं।

Yoga Tips For Women: पश्चिमोत्तानासन
इस योगा के लिए योगा मैट पर दोनों पैरों को आगे की तरफ फैलाकर बैठें। फिर सांस लेते हुए हाथों को ऊपर करें। सीधे से सांस छोड़ते हुए हाथों को आगे की तरफ लेकर जाएं। इसके बाद हाथों की उंगलियों से पैरों की उंगलियों को छुएं। कुछ देर इसी अवस्था में रहे, फिर नॉर्मल कंडीशन में आ जाएं।

Yoga Tips For Women: कोबरा मुद्रा
इसके लिए योगा मैट पर पेट के बल सीधे लेटें। अब अपनी हथेलियों को अपने कंधों के नीचे करें। उंगलियों को बराबर फैलाते हुए अपने चेस्ट को ऊपर खींचें। इसे ऊपर की तरफ आर्क करते हुए इसी पोजीशन में रहते हुए सांस लें। इसके बाद पहले की अवस्था में आ जाएं।

Yoga Tips For Women: वशिष्ठासन
वशिष्ठासन योगा करने से आपकी बॉडी में संतुलन आएगा। इस योगायन में एक पैर को दूसरे पैर के ऊपर रखें। अपने हाथ से पूरे शरीर का भार उठाएं। ठीक इसी तरह से ये प्रक्रिया दूसरी साइड भी करें।



Click it and Unblock the Notifications
