Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
पैरों की मांसपेशियों को करना है मजबूत, ये योगासन करेंगे मदद
खुद को फिट रखने और शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाएं रखने के लिए जरूरी है कि आप रोजाना योगासन करें। योग करने से आपका शरीर मजबूत बनता है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है, मांसपेशियां स्ट्रॉन्ग रहती हैं।
हमारा पैर शरीर के ऊपरी हिस्से के लिए एक पिलर के रूप में काम करते है जो दिनभर हमारे पैरों के भार को उठाते हैं। कुछ योगासन ऐसे होते हैं जो आपके क्वाड्रिसेप्स, हैमस्ट्रिंग और काव्स सहित आपके पैरों की मांसपेशियों को मजबूत करने और उन्हें टोन करने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं उन योगासनों के बारे में...

पैरों को मजबूत करने वाले योगासन
1. वीरभद्रासन
यह मुद्रा क्वाड्रिसेप्स, हैमस्ट्रिंग को लक्षित करती है। इसे करने के लिए अपने पैरों को चौड़ा करके खड़े हो जाएं, अपनी बाहों को फर्श पर फैलाएं, और अपने पिछले पैर को सीधा रखते हुए अपने सामने के घुटने को मोड़ें। थोड़ी देर के लिए इसी मुद्रा में बने रहे फिर अपने पैरो को बदल दें।
2. चेयर पोज
चेयर पोज क्वाड्रिसेप्स, हैमस्ट्रिंग और ग्लूट्स को मजबूत करने का काम करता है। इस पोज को करने के लिए अपने दोनों पैरों को एक साथ मिलाकर खड़े हो जाएं। अब अपनी बाहों को ऊपर की ओर उठाएं, और अपने घुटनों को मोड़ें। अपना वजन अपनी एड़ी में रखें और थोड़ी देर तक इस मुद्रा में बने रहे।
3. क्रिसेंट लंज
यह पोज क्वाड्रिसेप्स, हैमस्ट्रिंग और ग्लूट्स को मजबूत करती है। एक लंज पोजीशन में शुरू करें जिसमें एक पैर आगे हो और दूसरा पैर आपके पीछे हो। अपने हाथों को ऊपर की ओर उठाएं। कुछ सैकेंड इस पोज में रहने के बाद अपने पैरों को बदलें।
4. ब्रिज पोज़
ब्रिज पोज़ ग्लूट्स, हैमस्ट्रिंग और पीठ के निचले हिस्से की मांसपेशियों को लक्षित करता है। आपको बस अपने घुटनों के बल झुककर पैरों को फर्श पर सपाट रखना है और अपनी पीठ के बल लेट जाना है। अपने पैरों को फर्श पर दबाएं, अपने कूल्हों को ऊपर उठाएं और अपने हाथों को अपने शरीर के नीचे रखें। फिर थोड़ी देर इस मुद्रा में बने रहे।
5. ट्री पोज़
ट्री पोज़ पैरों की मांसपेशियों को मजबूत करने के साथ आपके संतुलन में भी सुधार करता है। इस योगासन को करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं और एक पैर को दूसरे पैर के अंदर जांघ पर रखें। अपना संतुलन बनाए रखें और अपने हाथों को अपने प्रार्थना की स्थिति में लाएं। थोड़ी देर इस पोज में खड़े रहे फिर अपने पैरों को बदल दें।
नोट: इन पोज़ को करने से पहले आप वार्मअप करना बिल्कुल न भूलें और अपने शरीर को सुनने की कोशिश करें। आगर आप इन योगासन को करने के लिए नए हैं तो सही तकनीक को सिखने की कोशिश करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
