Latest Updates
-
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए
खाना खाते समय पानी पीना सही है या गलत? जानिए इसका शरीर पर क्या असर पड़ता है
Water During Meals: पानी हमारे शरीर के लिए उतना ही जरूरी है जितना भोजन। यह शरीर को हाइड्रेट रखने, शरीर का तापमान नियंत्रित करने और कई जरूरी शारीरिक प्रक्रियाओं को सही ढंग से चलाने में अहम भूमिका निभाता है। हालांकि, कई लोगों की आदत होती है कि वे खाना खाते समय पानी पीते रहते हैं। ऐसे में, अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या भोजन के दौरान पानी पीना सेहत के लिए सही है या नहीं? कुछ लोगों का मानना होता है कि इससे पाचन पर असर पड़ता है। वहीं, कुछ लोग मानते हैं कि खाते समय पानी पीने से कोई असर नहीं होता है। इस विषय को लेकर अलग-अलग राय सामने आती रहती हैं। आइए, जानते हैं कि क्या खाना खाते समय पानी पीने का शरीर पर क्या प्रभाव पड़ सकता है -

पाचन संबंधी समस्याएं
अगर किसी व्यक्ति को पहले से गैस, अपच या ब्लोटिंग की समस्या रहती है, तो खाना खाते समय जरूरत से ज्यादा पानी पीने पर यह परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए ऐसे लोगों को एक साथ अधिक मात्रा में पानी पीने से बचने की सलाह दी जाती है।
एसिडिटी की समस्या
जिन लोगों को पहले से एसिडिटी या सीने में जलन की समस्या रहती है, उनके लिए भोजन के दौरान बहुत ज्यादा पानी पीना असहजता बढ़ा सकता है। हालांकि यह समस्या हर व्यक्ति में नहीं होती और यह उसकी सेहत पर भी निर्भर करती है।
पेट में भारीपन
अगर भोजन के साथ बहुत ज्यादा पानी पी लिया जाए, तो कुछ लोगों को पेट भरा हुआ या भारी महसूस हो सकता है। इससे खाने के बाद असहजता भी हो सकती है।
पाचन की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है
एक साथ ज्यादा पानी पीने से कुछ लोगों को खाना ठीक से पचने में दिक्कत महसूस हो सकती है। हालांकि सामान्य मात्रा में पानी पीने से आमतौर पर कोई नुकसान नहीं माना जाता, लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी पीने से बचना बेहतर होता है।
जरूरत से ज्यादा पानी पीने से बचें
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, खाना खाते समय थोड़ी मात्रा में पानी पीना सामान्य बात है। लेकिन बार-बार या बहुत ज्यादा पानी पीने की आदत से कुछ लोगों को असहजता महसूस हो सकती है। इसलिए पानी हमेशा अपनी प्यास और जरूरत के अनुसार ही पीना बेहतर माना जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
