Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
कहीं आप भी तो नहीं खा रहे केमिकल वाला पनीर, दाल की इस ट्रिक से असली रंग दिखा देगा नकली पनीर
पनीर हर किसी का मनभावन व्यंजन होता है, हर वीकेंड या खास त्योहारों पर ये सब्जी जरुर बनाई जाती है। जो पनीर आप खा रहे हैं, वह असली है या नकली? यह सवाल इसलिए अहम हो जाता है क्योंकि पनीर का स्वाद तो अच्छा लगता है, लेकिन उसकी शुद्धता को लेकर मन में संशय बना रहता है। असली और नकली पनीर में अंतर पहचानना आसान नहीं है, क्योंकि देखने में दोनों लगभग एक जैसे ही होते हैं।
असल में, नकली पनीर (जिसे एनालॉग पनीर भी कहा जाता है) में पाम ऑयल, वेजिटेबल ऑयल और स्टार्च जैसी चीजें मिलाई जाती हैं, जबकि असली पनीर केवल दूध और नींबू के रस या सिरके से तैयार किया जाता है। तो, असली पनीर की पहचान कैसे करें? इस सवाल का जवाब यूट्यूबर पूनम देवनानी ने तीन आसान और प्रभावी तरीकों के माध्यम से दिया है, जो आपको पनीर की शुद्धता जानने में मदद करेंगे।

1. दाल वाला टेस्ट
पनीर की पहचान का सबसे आसान तरीका है दाल वाला टेस्ट। इसके लिए एक पैन में पानी उबालने के लिए रखें और उसमें अरहर की दाल और पनीर के टुकड़े डालें। अगर उबालते समय पानी या पनीर का रंग गुलाबी हो जाए, तो यह साफ संकेत है कि पनीर में यूरिया मिलाया गया है, जो इसे गुलाबी रंग देता है। यह पनीर नकली है और इसे नहीं खाना चाहिए।
2. लेवल टेस्ट
पनीर के पैकेट पर दी गई जानकारी से भी आप उसकी असलियत जान सकते हैं। असली पनीर के पैकेट पर आमतौर पर "मिल्क", "सॉलिग" और "साइट्रिक एसिड" जैसे तत्व होते हैं। वहीं, नकली पनीर में "वेजिटेबल ऑयल" और "स्टार्च" जैसी सामग्री का उल्लेख मिलता है। कुछ पैकेट्स में तो "एनालॉग पनीर" भी लिखा होता है, जो यह बताता है कि वह पनीर असली नहीं है।
3. आयोडीन टेस्ट
आयोडीन टेस्ट एक और प्रभावी तरीका है पनीर की शुद्धता पहचानने का। इसके लिए पनीर के एक टुकड़े पर कुछ बूंदें आयोडीन की डालें। अगर पनीर का रंग नीला पड़ जाता है, तो इसका मतलब है कि इसमें स्टार्च मिलाया गया है, और यह पनीर सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इस पनीर को तुरंत छोड़ देना चाहिए।
घर पर पनीर बनाने का तरीका
अगर आप शुद्ध और ताजे पनीर का आनंद लेना चाहते हैं, तो सबसे अच्छा तरीका है पनीर को घर पर बनाना। इसके लिए दूध को उबालें, फिर उसमें नींबू का रस या सिरका डालकर उसे फाड़ लें। इसके बाद पानी निकालकर ताजे पनीर का आनंद ले सकते हैं।
इन तीन तरीकों से आप आसानी से पहचान सकते हैं कि जो पनीर आप खा रहे हैं वह असली है या नकली।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
