Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Eye Flu in Delhi: दिल्ली में बाढ़ के बाद बढ़ा Eye Flu का प्रकोप, जानें लक्षण, बचाव और इलाज
Eye Flu in Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में बीमारियों ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। यमुना के आसपास के क्षेत्रों में बारिश के बाद आंखों से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है।
पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में आई फ्लू (Eye Flu) का प्रकोप बढ़ा है। खासकर बच्चों और गर्भवती महिलाओं में यह तेजी से फैल रहा है। आई फ्लू के वजह से लोग आंखों में लालपन, सूजन और गंभीर दर्द की शिकायत कर रहे हैं।
आई फ्लू के मामले एक दूसरे से तेजी से फैलते है।

आई फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने इन क्षेत्रों में आई कैंप भी लगाएं। चलिए जानते हैं कि बारिश के दिनों में आई फ्लू, पिंक आई या कंजंक्टिवाइटिस (Conjunctivitis) के लक्षण, बचाव और इलाज के बारे में।
कैसे फैलता है आई फ्लू
विशेषज्ञों के अनुसार बारिश के दिनों में गंदे पानी में नहाने व पसीने में काम करने से आंखों में इंफेक्शन होता है। फिजिकल कॉन्टैक्ट यानी आई फ्लू से ग्रसित लोगों से हाथ मिलाने और गंदे हाथों से आंख को रब करने से आंखों में इंफेक्शन होता है। इसके अलावा आई फ्लू से ग्रसित लोगों का कपड़ा इस्तेमाल करने से आई फ्लू होने की आशंका होती है। इंफेक्शन का सही इलाज न किए जाने से इंफेक्शन फैल सकता है और इससे आंखों की कॉर्निया इफेक्टेट होने लगता है। इससे आंखों की रोशनी भी जा सकती है।
आई फ्लू के लक्षण
आई फ्लू बहुत ज्यादा गंभीर नहीं होता है और आंख को कोई स्थायी नुकसान पहुंचाए बिना एक या दो सप्ताह के भीतर ठीक हो जाता है। हालांकि आपको इसके लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसके लक्षणों में शामिल हैं-
- आंखों का लाल होना
- आंखों में सफेद रंग का कीचड़ आना
- आंखों से पानी बहना
- आंखों में सूजन के साथ दर्द की शिकायत
इससे बचाव के लिए व्यक्ति को मरीज को छूने, संक्रमित व्यक्ति के कपड़ों का उपयोग नहीं करने तथा संक्रमित व्यक्ति को आंखों पर काला चश्मा का इस्तेमाल करना चाहिए।

आई फ्लू को फैलने से रोकने के लिए क्या करें
डॉक्टर ने बताया कि यह एक संक्रामक रोग है इसका मतलब संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से दूसरे व्यक्ति में तेजी से फैल सकता है इसलिए इससे बचने के लिए कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें, जैसे-
- आंखों को गुनगुने पानी से क्लीन करें
- संक्रमित व्यक्ति काला चश्मा पहनकर रखे
- टीवी या मोबाइल देखने से बचें
- आंखों को बार-बार छूने से बचें
- आंखों को साफ करने के लिए गंदे कपड़े का इस्तेमाल न करें
- आंखों को छूने के बाद साबुन से हाथ धोना न भूलें
- किसी से भी आई टू आई कांटेक्ट न बनाएं
- हाथों को बार-बार धोना चाहिए
- आंखों को साफ कपड़े से ही साफ करना चाहिए
- आंखों को ठंडे पानी से बार-बार धोएं।
- किसी भी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें।
- संक्रमित को नेत्र रोग विशेषज्ञ से परामर्श लेनी चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications