Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
Fast Food Vs. Junk Food: फास्ट फूड और जंक फूड एक नहीं होते ह, दोनों में फर्क जाने लें
Fast Food VS Junk Food: हम में से कई लोग जंक फूड और फास्ट फूड को एक ही समझ लेते हैं। वह अक्सर इनके बीच के बड़े अंतर का जान ही नहीं पाते हैं। हालांकि बात चाहे जंक फूड की हो या फिर फास्ट फूड दोनों ही स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होते हैं।

जंक फूड क्या है
जंक फूड खाने को ऐसे आइटम्स को कहते हैं, जो पैकेट में उपलब्ध होता है और जो झटपट तैयार हो जाते हैं। ये फूड रेडी टू ईट में आते हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि जंक फूड में पोषक तत्वों की मात्रा जीरो के बराबर होती है। एक शब्दों में इस तरह के आहार को आप कैलोरी से भरपूर आहार कह सकते हैं। और इनमें सैचुरेटेड फैट-एक्स्ट्रा शुगर और नमक होता है। जंक फूड में आलू के चिप्स और नाचोस, बिस्कुट, चॉकलेट कैंडी, मीठे ड्रिंक्स और कोला, तले हुए स्नैक्स जैसे चीज़ पफ्स और केक भी शामिल होते हैं।
जंकफूड के नुकसान
जंक फूड में सोडियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जिसकी वजह से आपको सिरदर्द और माइग्रेन बढ़ सकता है। इतना ही नहीं, इसमें कार्ब्स की मात्रा अधिक होता है। ऐसे में आपको इसका सेवन करने से परेशानी हो सकती है। अत्यधिक मात्रा में जंक फूड खाने से व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार हो सकता है।
फास्ट फूड क्या है?
फास्ट फूड में भी ऐसे फूड आइटम्स होते हैं, जिन्हें जल्दी और आसानी से बना लिया जाता है। वस फास्ट फूड को जंक फूड की तरह पहले से बनाकर स्टोर नही किए जाता है। इन्हें तुंरत तैयार किया जाता है। आप रेस्टोरेंट में जिन चीज़ो को ऑर्डर करते हैं, जो जल्दी तैयार होकर आ जाते हैं, उन्हें फास्ट फूड कहते हैं। बर्गर, आलू फ्राइज नूडल्स, पिज्जा, सैंडविच और मिल्क शेक में आते हैं।
फास्ट फूड के नुकसान
फास्ट फूड में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है। जिसकी वजह से आपके ब्लड में शुगर और इंसुलिन प्रतिरोध बढ़ सकता फास्ट फूड में मौजूद कार्ब्स और चीनी दांतों में कैविटी का कारण बन सकते हैं। और डायबिटीज की समस्या होक स
दोनो में से क्या है हेल्दी ऑप्शन
वैसे ये दोनों ही फूड अनहेल्दी है। अगर आप कहीं बाहर हैं और अगर आपको खाने के लिए दोनों में से कोई एक विकल्प चुनना है, तो फास्ट फूड आपके लिए ज्यादा ठीक रहेगा। क्योंकि इमसें कुछ हद तक ताजी चीजों जैसे-हरी सब्जियां, फल, अनाज का मिश्रण होता है। वहीं जंक फूड में ताजी चीजें बिल्कुल भी नहीं होती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
