Latest Updates
-
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी
फैट बर्निंग जूस का सेवन करने से मक्खन की तरह पिघलेगी चर्बी
वेट लॉस करने के लिए हम तरह-तरह के नुस्खे अपनाते हैं। लेकिन वास्तव में अगर डाइट पर ध्यान दिया जाए तो इससे यकीनन बेहतर रिजल्ट मिल सकते हैं। अमूमन लोग वेट लॉस के लिए सलाद या सूप आदि का सेवन करने की सलाह देते हैं। हालांकि, अगर आपको यह बोरिंग लगता है तो आप जूस का भी सेवन कर सकते हैं।
वेट लॉस के लिए जूस का सेवन करना कोई नई बात नहीं है। लंबे समय से लोग इसका सेवन कर रहे हैं। जूस के सेवन के कई लाभ हैं। सबसे पहले तो इनका टेस्ट काफी अच्छा होता है। वहीं, दूसरी ओर जूस कई तरह के मिनरल्स, विटामिन, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स रिच होते हैं और इसलिए ये हेल्थ पर बेनिफिट्स पहुंचाते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही फैट बर्निंग जूस के बारे में बता रहे हैं, जो वेट लॉस जर्नी में आपकी मदद कर सकते हैं-

गाजर का रस
वेट लॉस के लिए गाजर के जूस का सेवन करना काफी अच्छा माना जाता है। गाजर में कैलोरी बेहद कम होती है, जबकि यह फाइबर रिच होता है। जिसके कारण गाजर के जूस के सेवन से आप खुद को लंबे समय तक फुलर रख सकते हैं। साथ ही, इससे आपको अनहेल्दी स्नैकिंग की इच्छा नहीं होती है। इतना ही नहीं, गाजर का जूस फैट को बर्न करने में भी मददगार साबित होता है जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। आप इससे एक फैट बर्निंग जूस तैयार करने के लिए गाजर के साथ एक सेब, आधा संतरा और कुछ अदरक मिलाकर जूस तैयार करें।
पीएं अनार का जूस
यह वजन कम करने का एक बेहद ही टेस्टी तरीका है। यह एक लो कैलोरी जूस है, जो वजन को बढ़ने से रोकता है। कुछ शोध के अनुसार, अनार ब्लड शुगर स्पाइक्स और बेवजह लगने वाली भूख को कम करता है। जब आप इसे अपनी डाइट में शामिल करती हैं तो इससे हेल्दी तरीके से वजन कम करने में मदद मिलती है।
पीएं ग्रीन जूस
जब बात वेट लॉस जूस की होती है तो उसमें ग्रीन जूस को सबसे अधिक इफेक्टिव माना जाता है। ग्रीन जूस में कई तरह के विटामिन, मिनरल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ग्रीन जूस को बनाते समय आप पालक, ग्रीन एप्पल, सेलरी, केल आदिक को उसमे शामिल कर सकते हैं।
पीएं तरबूज़ का जूस
तरबूज का जूस ना केवल नेचुरली मीठा होता है, बल्कि यह बेहद ही रिफ्रेशिंग होता है। कैलोरी में कम होने के अलावा इसमें पोटेशियम, एंटी-ऑक्सिडेंट, विटामिन ए और विटामिन सी आदि पाए जाते हैं। तरबूज का रस कैलोरी में कम होता है और इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है, जो वजन प्रबंधन में सहायता कर सकता है।
पीएं केल और सेब का रस
केल फाइबर में उच्च है और यह आपके ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में मदद करता है। वहीं, दूसरी ओर सेब भी बहुत पौष्टिक होते हैं। इनमें मौजूद फाइबर कंटेंट वेट लॉस में मददगार साबित हो सकता है। ऐसे में आप केल और सेब की मदद से रस बनाकर उसका सेवन करें। आप चाहें तो इसमें सेलरी, नींबू का रस, अदरक, या गाजर आदि को भी इसमें शामिल कर सकते हैं।
संतरा और पपीते का जूस
अगर आप वेट लॉस के लिए एक डिलिशियस जूस पीना चाहते हैं तो ऐसे में आप संतरा और पपीते का रस का सेवन करें। जहां संतरे में विटामिन सी मौजूद होता है, जो इम्युन सिस्टम को बेहतर बनाने में मदद करता है। वहीं पपीता पाचन तंत्र के लिए अच्छा माना जाता है और कब्ज को रोकता है। वेट लॉस के लिए जरूरी है कि आपका पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करे। ऐसे में आप संतरे और पपीते के मदद से एक बेहतरीन फैट बर्निंग जूस तैयार कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications