Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
पेट की सूजन से बढ़ सकती है बीमारियां, इन घरेलू उपायों की मदद से पाएं राहत

बदलती लाइफस्टाइल और खान-पान के कारण आज कल लोगों को पेट से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ा रहा है। इस वजह से लोगों के पेट में सूजन की परेशानी भी बढ़ती जा रही है। लोगों को पेट फूलने, एसिडिटी होने, पेट में सूजन होने की समस्या आम होने लगी है। इतना ही नहीं पेट में सूजन होने से आपको बहुत ज्यादा परेशानी भी हो सकती है। ऐसे में आपका पेट भी फूल सकता है। कई बार आपको ऐसा दर्द महसूस होता है जिसे बर्दाश्त करना भी मुश्किल हो जाता है। पेट में सूजन होने का सबसे आम और बड़ा कारण एसिडिटी की समस्या हो सकती है। ज्यादा खाना भी पेट में सूजन होने की समस्या का कारण बन सकता है। लेकिन आप कुछ घरेलु उपाय करके पेट की सूजन को कम कर सकते हैं और कोई बड़ी बीमारी होने से खुद को बचा सकते है।

1. सौंफ का पानी
पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए आप सौंफ को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। सौंफ का पानी आपके हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में सौंफ को पेट के लिए बेहतरीन औषधि माना गया है। ऐसे में आप पेट में सूजन होने पर सौंफ का पानी पी सकते हैं। इससे आपके पेट में होने वाली सूजन भी कम होगी और आपको राहत भी मिलेगी।

2. हल्दी का पानी
पेट की सूजन कम करने के लिए आप हल्दी के पानी का यूज कर सकते हैं। हल्दी में एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी फंगल और एंटी इन्फ्लेमेटरी के गुण मौजूद होते हैं जो आपके पेट से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद करता है। अगर आपके पेट में सूजन हो गई है तो आप एक चम्मच हल्दी पाउडर को गर्म पानी में मिलाकर पी लें। इससे आपको पेट के सूजन के साथ अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिल जाएगा।

3. तुलसी के पत्तों का अर्क
तुलसी कई स्वास्थ्य फायदों के लिए भी जानी जाती है। इसके पत्तों का अर्क पीने से आपको पेट में होने वाली सूजन की परेशानी से राहत मिलती है। आप चाहे तो तुलसी के पत्ते भी खा सकते हैं। तुलसी आपके पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मदद करती है और पेट से जुड़ी समस्या को भी दूर करने में फायदेमंद है। एसिडिटी की समस्या से भी छुटकारा दिलाने में तुलसी का अर्क लाभकारी है।

4. पुदीना के पत्ते
पेट को ठंडा रखने के लिए पुदीना की पत्तियां बहुत फायदेमंद होती है। पेट में गैस की समस्या होने पर आप पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। पेट की सूजन में भी पुदीना काफी लाभकारी होता है। इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल के गुण मौजूद होते हैं जो पेट में होने वाली सूजन को कम करने में मदद करता है।

5. डाइट का रखें ख्याल
अगर आपके पेट में सूजन है तो आप अपनी डाइट कम कर दें। आप ज्यादा खाने से बचें। जितना हो सके अपनी डाइट में लिक्विड चीजें ही शामिल करें। इतना ही नहीं खाना खाते समय आप कोशिश करें की धीरे-धीरे खाना खाएं। ताकि पाचन से जड़ी समस्याओं से बच सकें। पेट में सूजन होने पर आप फूलगोभी, बंद गोभी, सॉफ्ट ड्रिंक, सोडा वाटर से दूरी बनाने की पूरी कोशिश करें।



Click it and Unblock the Notifications
