Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
डिप्रेशन के कारण कई लोग खुद को पहुंचाते हैं नुकसान, इस तरह करें उनकी मदद

हमारे आसपास ऐसे लोग जरूर होते हैं, जो तनाव, एंजाइटी, डिप्रेशन से जुझ रहे होते हैं। कई बार ऐसे लोग अपने आपको नुकसान पहुंचाने के बारे में भी सोचने लगते हैं। उनका डिप्रेशन कई बार उन्हें सुसाइड करने पर भी मजबूर कर देता है। इन लोगों के लिए जरूरी होता है कि उन्हें समय रहते ऐसे लोगों की मदद मिले जो उन्हें डिप्रेशन से बाहर निकाल सकें। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने आस-पास को लोगों, अपने करीबी, दोस्त, परिवार के किसी सदस्य को तनाव की स्थिति से दूर रखते हुए उन्हें डिप्रेशन से बाहर निकलने में मदद कर सकते हैं।
डिप्रेशन से जुझ रहे लोगों की ऐसे करें मदद
1. बिना जज किए सुने उनकी बात
यह जरूरी है कि आप समय निकालकर उस शख्स की बातें सुनें जो डिप्रेशन का शिकार हो, या किसी मुश्किल दौर से गुजर रहा हो। लेकिन उन्हें इस बात का भी यकीन दिलाए कि आप उनकी बातों और समस्या को सुनने के बाद उन्हें जज नहीं करेंगे। उन्हें बताएं कि आप उनकी भावनाओं की कदर करते हैं। आपका उनकी बातों को बिना जज किए सुनने से उनकी मुश्किल कम तो नहीं होगी, लेकिन वो अपने मन की बातें बाहर निकाल पाएंगे। ऐसा करने से उनके मन में अपने साथ कुछ गलत करने का ख्याल नहीं आएगा। इसलिए आप उनकी समस्याओं के बारे में खुल कर सुनने की कोशिश करें।
2. खुलकर अपनी बात कहने का दें मौका
किसी व्यक्ति के डिप्रेशन में जाने और सुसाइड करने या करने की कोशिश करने के पीछे एक बड़ा कारण होता है। ऐसे लोग अपने आपको अकेला समझते हैं। उनकी बातें सुनने वाला कोई नहीं होता है। लेकिन अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जो डिप्रेशन का शिकार हो तो कोशिश करें की वो आपसे अपने मन की बाते खुलकर कर सकें।
3. बाहर घूमने का बनाए प्लान
डिप्रेशन के शिकार लोग अक्सर अपने आपको एक दयारे में बांध कर रखते हैं। खुद को कमरे में बंद कर लेना, किसी से बात न करना, डिप्रेशन के शिकार लोगों के लिए आम बात होती है। लेकिन आप उन लोगों को अकेलेपन से बाहर निकालने की कोशिश करें। उनके साथ बाहर लंच या डिनर पर जाने का प्लान बनाए। आप उनके फेवरेट प्लेस पर घूमने भी जा सकते हैं।
4. उनके व्यवहार को एट्युटूड न समझे
कई बार लोगों को लगता है कि सामने वाला इंसान आपकी या दूसरों का अटेंशन पाने के लिए ऐसा व्यवहार कर रहे है। कई बार आप उनके व्यवहारों को समझ ही नहीं पाते हैं। लेकिन आपको ये समझना होगा की उनका व्यवहार आपका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के बारे में नहीं है, बल्कि वो अपने तनाव और डिप्रेशन से लड़ने की कोशिश कर रहे होते हैं। ऐसे में आप उनके बदले या बिगड़े व्यवहार को उनका एट्युटूड न समझें बल्कि उनकी समस्या को समझते हुए उनकी मदद करें।
5. प्रोफेशनल सपोर्ट की मदद लें
डिप्रेशन के कारण खुद को नुकसान पहुंचाना एक गंभीर मुद्दा बन गया है। लेकिन आप यह सुनिश्चित करने की कोशिश करें कि आपके प्रियजन को वह मदद मिले जिसकी उन्हें जरूरत है। अगर आपको लगता है कि उनका डिप्रेशन बढ़ता जा रहा है तो आप प्रोफेशनल की मदद भी ले सकते हैं। आप अपने करीबियों को साइकोलॉजिस्ट के पास भी ले जा सकते हैं। ऐसे करने से उनको अपनी समस्या से बाहर निकलने में मदद मिलेगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications