Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Frozen Shoulder: कंधे के दर्द से रहते हैं आप परेशान, फ्रोजन शोल्डर की समस्या को दूर करेगा ये योगासन
फ्रोजन शोल्डर के कारण अक्सर लोगों के कंधे से लेकर गर्दन में अकड़न और दर्द होने लगता है। ऑफिस में लंबे समय तक बैठकर काम करना, लंबे सफर के लिए ड्राइव करना या अन्य स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के कारण ये परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है।
फ्रोजन शोल्डर में आपके कंधे से दर्द शुरू होता है और धीरे-धीरे गर्दन के नीचे के हिस्सों में फैलने लगता है। कंधे में दर्द और अकड़न के कारण आपका कोई भी काम करना, सोन, बैठना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर आप को भी फ्रोजन शोल्डर की समस्या है तो हेल्थ एक्सपर्ट प्रियंका सिंह के ये टिप्स आपके काम आ सकते हैं। प्रिंयका सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें फ्रोजन शोल्डर की समस्या से राहत दिलाने के लिए कुछ योगासन शेयर किए हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वो योगासन...

क्या है फ्रोजन शोल्डर?
शरीर के हर एक ज्वॉइंट के बाहर एक कैप्सूल होता है, जिसके सख्त होने से फ्रोजन शोल्डर की समस्या बढ़ जाती है जो धीरे-धीरे आपके कंधे को जाम कर देता है। अगर आपको भी कंधे में ऐसी समस्या काफी हो रही है तो आप अपने डॉक्टर को जरूर दिखाएं। लेकिन अगर आपको कभी-कभी कंधे पर दर्द का अनुभव होता है तो आप इन योगासनों की मदद से भी अपने शोल्डर के दर्द में राहत पा सकते हैं।
फ्रोजन शोल्डर के लिए योगासन
1. पश्चिम नमस्कार के फायदे
पश्चिम नमस्कार आसन को करने से आपका स्ट्रेस, एंग्जाइटी, कंट्रोल रहता है। यह योगासन आपकी पीठ के ऊपरी हिस्से को फैलाता है, जिससे आपको फ्रोजन शोल्डर की समस्या से राहत मिलती है। इसके अलावा ये आसन आपकी मांसपेशियां को लचीली बनती है।
2. अर्ध मत्स्येन्द्रासन के फायदे
शरीर के ऊपरी हिस्से के मुड़ने से पीठ और कंधों पर खिंचाव पैदा होता है, जिससे आपके लॉक ज्वॉइंट्स खुलते हैं और कई तरह के दर्द से राहत मिलती है। इतना ही नहीं ये आसन रीढ़ की हड्डी का लचीलापन बढ़ाता है, पीठ दर्द से राहत दिलाता है।
3. भुंजगासन के फायदे
भुंजगासन जिसे कोबरा पोज़ भी कहा जाता है, न सिर्फ आपके पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है, बल्कि यह फ्रोजन शोल्डर की समस्या को भी दूर करने का काम करता है। साथ ही पीठ की मांसपेशियों के लचीलेपन को बढ़ाकर रीढ़ को मजबूत करता है। इस आसन को करनेसे तनाव और थकान भी दूर होती है औ अस्थमा के लक्षणों में भी राहत मिलती है।
4. हलासन के फायदे
ये आसन आपके फ्रोजन शोल्डर और दूसरे मांसपेशियों में होने वाले खिंचाव को कम करने में मदद करता है। इससे आपकी बॉडी का शेप भी सही रहता है। इस आसन को करने से आपका शरीर एक्टिव रहता है और पेट की चर्बी को कम करने में भी काफी फायदेमंद है।
5. धनुरासन के फायदे
इस आसन को करने से आपको फ्रोजन शोल्डर की समस्या से राहत मिलता है। ये आसन आपके छाती, गर्दन, और कंधों को खोलने में मदद करता है, जिससे इन मांसपेशियों में होने वाला दर्द कम होता है। इतना ही नहीं इस योगासन से डिप्रेशन की समस्या भी दूर होती है और शरीर संतुलित रहता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
