Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Fruits For Diabetes: डायबिटीज में मीठा खाने की होती है क्रैविंग, इन फलों को खाने से दूर होगी मीठा खाने की तलब
डायबिटीज के मरीजों को अपने खान-पान का बहुत ध्यान रखने की जरूरत होती है। उन्हें कुछ भी मीठा खाने से परहेज करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि बहुत ज्यादा मात्रा में मीठा खाने से न सिर्फ आपका ब्लड शुगर बढ़ता है बल्कि स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य समस्या भी होने का खतरा बढ़ जाता है।
डायबिटीज के कारण लोग अपने फेवरेट फ्रूट्स को खाने से भी परहेज करते हैं। क्योंकि कई फलों के मिठास से भी आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। लेकिन ऐसा नहीं है, कई फलों का मिठास आपके डायबिटीज के लिए नुकसानदायक नहीं होता है , अगर आप एक सीमित मात्रा में उन फलों का सेवन करते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ फलों के बारे में बताएंगे जिसे आप गर्मी में अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

1. तरबूज: तरबूज में कम गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल होता है और इसमें पानी की मात्रा भी ज्यादा होती है, जिससे यह गर्मियों के दौरान डायबिटीज पेशेंट के लिए एक अच्छा विकल्प बन जाता है। इसमें नेचुरल मिठास होती है, जिस कारण ये आपके डायबिटीज के लिए खतरा नहीं होता है, लेकिन आपको कम मात्रा में इसका सेवन करना चाहिए।
2. जामुन : जामुन एक लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड है, जिसे खाने से ब्लड शुगर का लेवल नॉर्मल रहता है। जामुन फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट में हाई होता है जो कार्बोहाइड्रेट के पाचन और अवशोषण को धीमा करने में मदद कर सकता है।
3. आम : गर्मी में आम सभी का फेवरेट फ्रूट होता है, लेकिन डायबिटीज के पेशेंट इसे खाने से परहेज करते हैं। लेकिन आप एक उचित मात्रा में आम का सेवन करते हैं, इसमें जो शुगर होती है वो नैचुरल होती है। आम में फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स भी होते हैं।
4. नाशपाती : नाशपाती खाने में मीठा और स्वादिष्ट होता है, और ढेर सारे गुणों पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है जो आपके ब्लड ग्लूकोज लेवल को मैनेज करने में मदद करता है। नाशपाती में मौजूद फाइबर आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के साथ ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है।
5. खरबूज : गर्मी में खरबूज भी गर्मी में डिहाइड्रेशन की कमी को कम करने में मदद करता है और इसमें मौजूद नैचुरल शुगर आपके मीठा खाने की तलब को भी कम करती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
