Latest Updates
-
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए
FSSAI ने चारधाम रूट पर पकड़ा 5 क्विंटल नकली पनीर, यूरिया वाले मिलावटी पनीर का पता लगाने के 5 तरीके
How to Check Purity Of Paneer at Home: खानपान में मिलावट किए जाने के मामले बहुत आम हो चुके है। ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में मुनाफाखोर खाने-पीने की चीजों में खतरनाक केमिकल्स मिलने से भी गुरेज नहीं करते हैं, जो आगे चलकर सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां खाद्य विभाग ने चारधाम रूट के अलग-अलग जगहों से 500 किलो यूरिया मिले हुए खराब और नकली पनीर की छापेमारी में पकड़कर उसे नष्ट कर दिया।
पनीर, हमारे खानपान का मुख्य हिस्सा बन चुका है और इसे हर खास मौके पर जरूर बनाया जाता है। इसके अलावा यह प्रोटीन के मुख्य स्रोत के रूप में माना जाता है। हालांकि, धोखाधड़ी और मिलावट से भरे बाजार में, असली और नकली पनीर की पहचान करना जरूरी है। नकली पनीर में आमतौर पर फ्रेशनेस, न्यूट्रिशियन और स्वाद की कमी होती है, जो आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

आइए जानते है नकली पनीर की पहचान करने के मुख्य तरीके-
रंग से पहचान
असली पनीर का रंग सादा और स्वच्छ सा नजर आता है, जबकि नकली पनीर का रंग अक्सर अत्यधिक गहरा सा दिखता है। असली पनीर का रंग सादा होता है और अधिकतर हल्का क्रीमी होता है।
गंध की पहचान
नकली पनीर से तेज गंध होती है, जैसे कि केमिकल या एसिड जैसी जबकि असली पनीर से साफ सुथरी सी दूध की गंध आती है, जो कि उसकी प्राकृतिकता को दर्शाती है। जाता है कि उसमें अधिक ठोसता और जमाव होता है।
पानी से टेस्ट करें
पनीर को पानी में भिगोकर टेस्ट किया जा सकता है। असली पनीर को भिगोने के बाद भी उसका आकार नहीं बदलता है, जबकि नकली पनीर अक्सर पानी में गल जाता है और उसके आकार में बदलाव आ जाता है।
छेद करके पता करें
पनीर को छेद करके पता कर सकते है कि वह असली है या नहीं। जब आप पनीर में छेद करेंगे तो आपको इसका टेक्सचर पता चलेगा। असली पनीर दबाने में सॉफ्ट सा होता है और उसमें दूध काफी होता है, जबकि नकली पनीर सख्त होता है और उसमें कम दूध होता है।
तेल में भूनकर देखें
असली पनीर को गरम तेल में भूनकर भी टेस्ट किया जा सकता है। असली पनीर तेल में नहीं पिघलता है और उसका आकार बदलता है, जबकि नकली पनीर तेल में गल जाता है और उसका आकार बदल जाता है।
पानी में उबालकर देखें
पनीर को पानी में उबाले और जब पनीर ठंडा हो जाएं तो इसमें अरहर दाल या सोयाबीन का का पाउडर मिलाएं। अगर पनीर काला पड़ जाए तो तुरंत समझ जाए कि पनीर नकली है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
