Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Ganesh Chaturthi : बप्पा को हल्दी की गांठ चढ़ाने से टलती है बला, सेहत के लिए भी रक्षा कवच से कम नहींं
Turmeric Root or Haldi ki Ganth: हिन्दू धर्म में कोई भी काम गणेश जी के बिना कोई काम शुरु नहीं होता है। गणेश जी की पूजा में हल्दी की गांठ को चढ़ाना शुभ माना जता है। इसलिए बुधवार के दिन गणपति को हल्दी जरूर चढ़ाएं। इसके अलावा गणेश चतुर्थी को बप्पा पर हल्दी की गांठ चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है।
मान्यता है की ऐसा करने से विघ्नहर्ता भक्तों के सारे कष्ट दूर करते हैं और घर में खुशहाली आती है। इसके अलावा हल्दी में औषधीय गुण मौजूद होते हैं। डेली रुटीन में खानपान में हल्दी की गांठ का सेवन करने से आप कई बीमारियों से दूर रहते हैं, आइए जानते हैं गणेश चतुर्थी के मौके पर हल्दी की गांठ के फायदे।

इम्यूनिटी बढ़ाए
हल्दी की गांठ इम्यूनिटी बढ़ाती है और सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों को दूर करने का काम करती है। कच्ची हल्दी इम्यूनिटी बढ़ाने के काम आती है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स, एंटी बैक्टीरियल, एंटी वायरल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं जो संक्रामक बीमारियों को दूर करते हैं।
डायबिटीज में फायदेमंद
कच्ची हल्दी डायबिटीज में फायदेमंद है। हल्दी की गांठ की चाय बनाकर पीने से शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। अगर आप डायबिटीज पर काबू करना चाहते हैं तो कच्ची हल्दी को पानी में उबालकर उसका पानी पीना बेहद फायेदमंद साबित हो सकता है।

स्किन प्रॉब्लम दूर करे
हल्दी की गांठ का इस्तेमाल स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करने में किया जाता है। इससे पिंपल और रिंकल्स जैसी परेशानियां दूर हो जाती हैं। ये खून को साफ कर चेहरे की डलनेस भी दूर कर देता है। आप चाहे तो इसका पेस्ट बनाकर स्किन में लगा सकते हैं या इसका हल्दी पानी बनाकर पी सकते हैं।
लिवर से गंदगी निकाल फेंके
हल्दी का इस्तेमाल लिवर को डिटॉक्स करने में भी किया जाता है। कच्ची हल्दी को का पानी उबालकर पीने से लिवर मजबूत होता है। इससे पाचन भी बेहतर होता है।
जोड़ों का दर्द दूर करे
कच्ची हल्दी जोड़ों को दर्द दूर करने के काम आती है. इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण दर्द को दूर करने का काम करते हैं। हड्डियों के लिए कच्ची हल्दी के लड्डू खाना भी बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मदद करते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें। Boldsky इसकी पुष्टि नहीं करता है।



Click it and Unblock the Notifications
