Latest Updates
-
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध
Green Beans Ke Fayde: भाग्यश्री ने बताया ग्रीन बीन्स खाने के हेल्थ बेनिफिट्स, जानिए इसकी सब्जी बनाने की रेसिपी
बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। जिस पर अक्सर वो अपने फैंस के साथ न्यूट्रीशनल फूड्स, ब्यूटी सीक्रेट्स शेयर करती रहती हैं। उनके फैंस को उनके हर नए वीडियो का बेसब्री से इंतजार रहता है।
हाल ही में एक्ट्रेस भाग्यश्री ने अपने फिटनेस का एक सीक्रेट शेयर किया है। भाग्यश्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ग्रीन बीन्स की एक सिंपल सी सब्जी की रेसिपी अपने फैन्स के लिए शेयर की है। साथ ही उन्होने इसे खाने के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में भी जानकारी शेयर की है। आइए जानते हैं ग्रीन बीन्स की सब्जी बनाने की रेसिपी और इसे खाने से मिलने वाले फायदों के बारे में-

ग्रीन बीन्स की सब्जी बनाने की रेसिपी
सामग्री :
* जीरा - - 1 छोटा चम्मच
* अजवाइन - - 1 छोटा चम्मच
* हींग - चुटकी भर
* हरी मिर्च - 2 कटी हुई
* नमक - स्वादनुसार
* चीनी - 1 छोटा चम्मच
* धनिया पाउडर - 1 छोटा चम्मच
* लाल मिर्च पाउडर - - 1 छोटा चम्मच
* नारियल - घिसा हुआ
* बीन्स - - 300 ग्राम कटी हुई
* तेल
ग्रीन बीन्स की सब्जी बनाने की रेसिपी
1. ग्रीन बीन्स की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन या कढ़ाई में थोड़ासा तेल डालकर गर्म कर लें।
2. इसके बाद गर्म तेल में जीरा, हींग और अजवाइन डालकर एक मिनट तक इसे भूनें।
3. अब इसमें हरी मिर्च डालकर फ्राई करें।
4. फिर इसमें बीन्स डालकर खुली आंच में पकने दें।
5. अब इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें और इसमें नमक और चीनी मिलाएं।
6. बीन्स के 80 प्रतिशत तक पक जाने के बाद इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर इसे अच्छी तरह मिला लें।
7. आखिर में इसमें कद्दूकस किए हुए नारियल पाउडर डालकर गर्मा-गर्म रोटी के साथ सर्व करें।
ग्रीन बीन्स खाने के फायदे
भाग्यश्री के अनुसार ग्रीन बीन्स में कम कैलोरी होती है, इसमें मैग्नीशियम, पोटेशियम, फाइबर के गुण मौजूद होता है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं इसके अन्य हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में-
1. न्यूट्रिएंट्स
ग्रीन बीन्स में विटामिन ए, सी और के के साथ कैल्शियम, पोटेशियम और आयरन जैसे खनिजों का एक अच्छा स्रोत हैं जो हमारे स्वास्थ्य को हेल्दी रखने में मदद करता है।
2. पाचन में फायदेमंद
ग्रीन बीन्स में हाई फाइबर के गुण होते हैं जो स्वस्थ पाचन को बढ़ावा देने और कब्ज को रोकने में मदद करता है।
3. डायबिटीज कंट्रोल करने में मददगार
ग्रीन बीन्स डायबिटीज के स्तर को कम करने में मदद करता है। हरी बीन्स कार्बोहाइड्रेट में कम और फाइबर में हाई होता है जो डायबिटीज पेशेंट के लिए खाने का एक अच्छा विकल्प है।
4. इम्यूनी बूस्टर
हरी बीन्स में विटामिन सी और बीटा कैरोटीन होता है जो आपके इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है और किसी भी तरह के संक्रमण से आपको सुरक्षित रखता है।
5. कैंसर को रोकने में मददगार
ग्रीन बीन्स में फ्लेवोनोइड्स और कैरोटीनॉयड्स जैसे एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं जो शरीर में मुक्त कणों को बेअसर करके कैंसर होने के खतरे को कम करने में मदद करता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
