Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
रात में दांतों को पीसना हो सकता है कुपोषण का संकेत, एक्सपर्ट ने कहा नजरअंदाज न करें ये 5 लक्षण
क्या आप भी रोज सोते हुए दांत पीसते हैं? अगर हां तो यह कुपोषण यानि न्यूट्रिशन की कमी का संकेत हो सकता है। गैस्ट्रोएन्टेरोलॉजिस्ट और इंटरवेंशनल एंडोस्कोपिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करत हुए लोगों को सचेत करते हुए बताया कि रोज़ाना भरपेट खाना खाने के बाद भी आपके शरीर में ज़रूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी हो सकती है। उन्होंने 5 ऐसे संकेत बताए जिनसे पता चलता है कि आपके शरीर में कुछ अहम न्यूट्रिएंट्स की कमी हो सकती है।
डॉ. सेठी ने पोस्ट में बताया है, "भले ही आप रेगुलर डाइट ले रहे हों, फिर भी न्यूट्रिशन की कमी आजकल बहुत आम हो गई है। इस वीडियो का मकसद है कि आप इन संकेतों को समय पर पहचानें और अपनी सेहत को बिगड़ने से पहले संभाल लें।" उन्होंने ये भी कहा कि "पांचवां संकेत तो बहुत ज़्यादा आम है।"

आइए जानते हैं वो 5 संकेत जो आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी का इशारा दे सकते हैं-
1. मसल क्रैम्प्स (मांसपेशियों में ऐंठन)
अगर आपको बार-बार मसल क्रैम्प्स हो रहे हैं, खासकर जब आप पसीना ज़्यादा बहाते हैं या डिहाइड्रेटेड रहते हैं, तो इसकी वजह मैग्नीशियम, पोटैशियम या कैल्शियम की कमी हो सकती है। डॉ. सेठी बताते हैं कि ये मिनरल्स आपकी मांसपेशियों के लिए बहुत ज़रूरी हैं, और इनकी कमी से अक्सर ऐंठन महसूस होती है।
2. रात को दांत पीसना (Teeth Grinding)
रात को दांत पीसना यानी ब्रुक्सिज़्म सिर्फ स्ट्रेस या नींद की गड़बड़ी की वजह से नहीं होता, बल्कि यह मैग्नीशियम और विटामिन बी की कमी से भी जुड़ा हो सकता है। अगर आप लगातार ऐसा कर रहे हैं, तो एक बार इन न्यूट्रिएंट्स की जांच ज़रूर करवाएं।
3. बालों का गिरना
अगर आपके बाल ज़्यादा झड़ रहे हैं, तो यह लो आयरन, ज़िंक, प्रोटीन या ओमेगा-3 फैटी एसिड्स की कमी का संकेत हो सकता है। महिलाओं में ये समस्या ज़्यादा देखी जाती है। इसलिए हेल्दी डाइट लेना और सही मात्रा में न्यूट्रिएंट्स लेना बहुत ज़रूरी है।
4. उंगलियों या पैरों में झनझनाहट या सुन्नपन
अगर आपको उंगलियों या पैरों में अक्सर झनझनाहट या सुन्नपन महसूस होता है, तो यह विटामिन B12 की कमी से हो सकता है। खासतौर पर अगर आप वेगन हैं या आपकी उम्र 50 साल से ऊपर है, तो B12 सप्लीमेंट लेने की ज़रूरत हो सकती है। बी12 की कमी से नर्वस सिस्टम पर असर पड़ता है।
5. ब्रेन फॉग (धुंधला सोच पाना या ध्यान न लगना)
अगर आपको ध्यान केंद्रित करने में दिक्कत हो रही है, हर समय दिमाग भारी या सुस्त महसूस करता है, तो यह DHA नामक ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी से हो सकता है। DHA मछली और फिश ऑयल सप्लीमेंट्स में पाया जाता है और यह आपके दिमाग की सेहत के लिए बहुत ज़रूरी है।
इस तरह के संकेतों को हल्के में ना लें। अक्सर हम सोचते हैं कि थकान, तनाव या नींद की कमी की वजह से ये लक्षण हैं, लेकिन असल में यह पोषण की कमी के कारण भी हो सकते हैं। समय रहते पहचान कर इन्हें ठीक किया जा सकता है।
नोट: यह जानकारी केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी तरह की शारीरिक परेशानी या संदेह की स्थिति में अपने डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications