Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
रोज सुबह खाली पेट धनिया का पानी पीने से दूर होंगी ये 5 समस्याएं, इस तरह से करें सेवन
Coriander Seeds Water Benefits: धनिया, भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाला एक आम मसाला है। आमतौर पर इसका इस्तेमाल दाल और सब्जी में मसाले के रूप में किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनिया का पानी भी आपके स्वास्थ्य के लिए किसी औषधि से कम नहीं है? जी हां, इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, फाइबर, कैल्शियम, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट धनिया का पानी पीने से से शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। यह पाचन तंत्र को दुरुस्त करने से लेकर वजन घटाने में फायदेमंद साबित हो सकता है। तो आइए, डाइट्रीफिट की डायटिशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं कि सुबह खाली पेट धनिया का पानी पीने के फायदों के बारे में विस्तार से -

इम्यूनिटी बूस्ट करे
धनिया के पानी का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। दरअसल, इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से सर्दी-जुकाम और अन्य वायरल संक्रमणों से बचाव में मदद मिल सकती है।
पाचन तंत्र को दुरुस्त रखे
धनिया का पानी पीने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। दरअसल, इसमें मौजूद तत्व डाइजेस्टिव एंजाइम्स को एक्टिव करने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से कब्ज, अपच, गैस और एसिडिटी जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
वजन घटाने में मददगार
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो रोज सुबह खाली पेट धनिया के पानी का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, इसे पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, यह भूख को कंट्रोल करता है, जिससे आप ओवरईटिंग करने से बच सकते हैं। इससे आपको वजन घटाने में मदद मिल सकती है।
डायबिटीज में फायदेमंद
धनिया के पानी का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें मौजूद यौगिक इंसुलिन को एक्टिव करते हैं। जिससे ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। नियमित रूप से रोजाना सुबह खाली पेट धनिया का पानी पीने से टाइप-2 डायबिटीज के जोखिम को कम किया जा सकता है।
दिल को रखे स्वस्थ
धनिया का पानी दिल के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। दरअसल, इसमें फाइबर और पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं, जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से हार्ट से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।
कैसे बनाएं धनिया का पानी?
धनिया का पानी बनाने के लिए 1-2 चम्मच धनिया के बीज को एक गिलास पानी में रातभर भिगोकर रख दें। अगले दिन सुबह इसे छानकर खाली पेट पी लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
