Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
एसिडिटी से है परेशान, तो क्या खाए और किन से करें परहेज
आजकल बदलते खानपान और लाइफस्टाइल के कारण हर उम्र के लोगों में एसिडिटी की समस्या आम हो गई है। जब कोई व्यक्ति एसिडिटी से जूझता है तो उसके शरीर में इनडाइजेशन, गैस्ट्रिक सूजन, हार्टबर्न, एसोफेगस में दर्द, पेट में अल्सर और पेट में जलन जैसे लक्षण दिखते हैं। एसिडिटी आम तौर पर खाने की गलत आदतों, स्ट्रेस, धूम्रपान, शराब के सेवन, एक्सरसाइज का अभाव और खराब लाइफस्टाइल के चलते होती है।
इसके अलावा एसिडिटी अधिकतर उन लोगों को भी होती है जो नॉनवेज का ज्यादा सेवन करते हैं या ऑयली और स्पासी फूड खाना पसंद करते हैं। लेकिन अगर किसी को लंबे समय से एसिडिटी है तो इससे पेट में छाले या सूजन हो सकती है। इसके अलावा इरिटेबल बाउल सिंड्रोम,मालबसोर्पशन सिंड्रोम और एनीमिया जैसी परेशानियां भी एसिडिटी की वजह से हो सकती हैं।

ऐसे में ये जरूरी है कि इस समस्या पर समय रहते काबू पाया जाए। यहां हम आपको एसिडिटी बढ़ाने वाली और उसे कंट्रोल करने वाली चीजों के बारे में बताने वाले है।
इन चीजों से बढ़ती है एसिडिटी
चाय/कॉफी
चाय और कॉफी में कैफीन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जो एसिडिटी की समस्या को और बदतर बना देती है। बल्कि इनका ज्यादा सेवन करने से फूड पाइप और श्वांस नली डैमेज हो जाती हैं। तो अगर आप भी अपने दिन की शुरूआत चाय/कॉफी के साथ करते है तो आज से ही इस आदत को बदल लें। इसकी बजाय आप नींबू पानी पीएंगे तो आपको ज्यादा फायदा होगा।
चॉकलेट
चॉकलेट में मौजूद कोको पाउडर एसिडिक होता है, बल्कि ये बॉडी में सेरोटोनिन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है, जिससे गैस्ट्रिक समस्या बढ़ सकती है। इसलिए अगर आपको अक्सर एसिड रिफ्लक्स की शिकायत रहती है तो चॉकलेट का सेवन करने से परहेज करें।
कार्बोनेटेड ड्रिंक
कोल्ड ड्रिंक और सोडा जैसे कार्बोनेटेड ड्रिंक कुछ समय के लिए इंट्रा-ओसोफेगल पीएच को असंतुलित कर सकते हैं। इसलिए, अगर आपको एसिडिटी की समस्या बढ़ती जा रही है, तो इन ड्रिंक्स का सेवन तुरंत प्रभाव से बंद कर दें।
मिर्च और लहसुन
मसालेदार और खटटी चीजें एसिडिटी की समस्या को और बढ़ा सकती हैं। अगर आप पहले से ही एसिडिटी से पीड़ित हैं, तो बेहतर होगा कि आप इन्हें अपनी डाइट में शामिल ना करें।
एसिडिटी कम करने वाली चीजें
नारियल पानी
एसिडिटी कम करने के लिए नारियल पानी बेहतरीन है क्योंकि इसमें पोटैशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं और यह शरीर में पीएच संतुलन बनाए रखता है। ये एक क्लींजिंग के रूप में शरीर की मदद करता है और शरीर से सारे विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल देता है।
अदरक नींबू पानी
अदरक में फेनोलिक कम्पाउंड होते हैं जो गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल जलन से राहत दिलाते हैं, जबकि नींबू में क्षारीय गुण मौजूद होते है। इसलिए एसिडिटी दूर करने के लिए अदरक का आधा इंच टुकड़ा थोड़े से पानी में उबालें। फिर इसे छलनी से छानकर इसमें थोड़ा नींबू पानी मिलाएं और पी जाए। अगर आप चाहें तो इसे मीठा करने के लिए आप इसमें शहद भी मिला सकते हैं।
खीरे का पानी
खीरा शरीर को ठंडक पहुंचाता है और जलन से राहत दिलाता है। तो अगर आप एसिडिटी की समस्या से राहत पाना चाहते है तो आधा गिलास पानी लें, उसमें 1 ताजा कटा हुआ खीरे का टुकड़ा, कुछ पुदीने के पत्ते और नींबू के 2-3 बूंद डालें। फिर इसे ग्रांइडर में ब्लेंड कर इसमें नमक और काली मिर्च पाउडर ड़ालकर पीए।
अजवाइन सौंफ का पानी
अजवाइन और सौंफ दोनों ही पाचन को आसान बनाने और एसिडिटी जैसी समस्याओं को रोकने के लिए जाने जाते हैं। तो लगभग एक ग्लास पानी में आधा चम्मच अजवाइन के बीज और आधा चम्मच सौंफ उबालें। फिर इसे अच्छे से ज्यादा समय तक उबालें ताकि मसालों के सारे गुण पानी में समा जाएं। फिर इसे छानकर पी जाए। एसिडिटी से राहत मिलेगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
