Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Roasted Garlic Benefits : मर्दाना ताकत पाने के लिए भूनकर खाएं लहसुन, पेट रखें साफ और दिल को बनाएं मजबूत
Roasted Garlic Benefits: आयुर्वेद में लहसुन के औषधीय गुणों के बारे में काफी कुछ बताया गया है। खाने में इसे मसाले की तरह शामिल करने से न सिर्फ खाने का स्वाद बल्कि सेहत भी अच्छी रहती है। वैसे तो लोग लहसुन का सेवन कई तरह से करते हैं। लेकिन क्या आप भुने हुए लहसुन को खाने के फायदों के बारे में जानते हैं?
जी हां, लहसुन को भूनकर खाने के भी एक से बढ़कर एक फायदें हैं। जो पुरुष शारीरिक कमजोरी से जूझ रहे हैं। उन्हें तो जरुर इसका सेवन करना चाहिए। इसके अलावा जानते हैं भूनकर लहसुन खाने के अन्य फायदे।

पुरुष जरुर खाएं
पुरुषों को शारीरिक कमज़ोरी दूर करने के लिए भुने हुए लहसुन को दूध के साथ अच्छी तरह चबाकर खाना चाहिए। भुने हुए लहसुन में टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाने जैसे तत्त्व भी होते हैं। ये पुरुषों की सेक्सुअल हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है।
कोलेस्ट्रॉल लेवल घटाएं
लहसुन आपका ख़ून साफ़ करता है और इसमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड आपके दिल के लिए बेहद ज़रूरी है। भुना हुआ लहसुन खाने से आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल नहीं बढ़ता है। दरअसल इसमें एलिसिन नाम का मिश्रण है जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को को कम करता है।
इम्यून सिस्टम बनता है मजबूत
भुने हुए लहसुन में पाए जाने वाले एलीसिन नामक मिश्रण में एंटीफंगल, एंटीवायरल, और एंटीबैक्टीरियल गुण भी हैं जिसके कारण यह आपके इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाता है। इससे आपका शरीर किसी भी तरह की बीमारी से बचा रहता है।और तो और, इसका सेवन आपको सर्दी-ज़ुकाम जैसी साधारण लेकिन आम समस्या से भी मुक्ति दिलाता है।
पेट से जुड़ी समस्याएं नहीं होती है
लहसुन भुन कर खाने से उन्हें पचाना आसान हो जाता है और आपकी आंतें भी स्वस्थ रहती हैं? जी हां, इन्हें खाली पेट या खाना खाने के थोड़ी देर बाद खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे एसिडिटी, कब्ज़, पेट दर्द, या गैस जैसी दिक्कत नहीं आतीं। इसमें मौजूद प्री-बायोटिक गुण आपकी आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बेहतर बनाता है और उसे पोषण देता है। भुने हुए लहसुन की खाने से कोलाइटिस और बाउल सिंड्रोम जैसी पाचन सम्बन्धी समस्या से भी छुटकारा मिलता है।
कैंसर होने से बचाएं
लहसुन में कैंसर रोधी गुण हैं जिससे वह इसकी कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है। इसलिए भुना हुआ लहसुन खाने वाले लोग पेट और मलाशय के कैंसर से ज़्यादा सुरक्षित रहते हैं। एक स्टडी के अनुसार जो अधेड़ उम्र की महिलाएं रोज़ लहसुन, फल, और सब्ज़ियां खाती हैं, उन्हें मलाशय में कैंसर होने का ख़तरा बाकी महिलाओं से 35% कम रहता है। दरअसल इसमें मौजूद मिश्रण डयालिल सल्फाइड और एलाइल सिस्टीन सल्फोक्साइड कैंसर को रोकने में प्रभावी साबित होते हैं।
पाचन शक्ति बेहतर बनाएं
सुबह भुना हुआ लहसुन का सेवन करने से आपका मेटाबॉलिज़्म बढ़ता है जिससे आपकी पाचन शक्ति बेहतर बनती है। खाना जल्दी पचने के बाद जब आपके शरीर में जमा अतिरिक्त फैट बर्न होता है, तब आपका वज़न घटता है। घबराइए नहीं, इसका मतलब ये नहीं कि दुबले-पतले लोग इसका सेवन करने से और पतले हो जाएंगे, बल्कि ऐसा करने पर उनका वज़न हमेशा नियंत्रित रहेगा।
भुनने और खाने का तरीका
जरुरत के अनुसार लहसुन छील कर साफ़ कर लें। नमी निकल जाने तक इन्हें फैला कर रख लें। अब एक पैन में गैस पर तेल गरम करने रखें। अपनी पसंद का तेल इस्तेमाल करें। तेल के गर्म हो जाने पर लहसुन डाल कर अच्छे से भुन लें। अब रोजाना खाली पेट इसे खाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
