Latest Updates
-
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां -
Ganesh Chaturthi 2026: ‘गणपति बप्पा मोरया’ से ‘देवा श्री गणेशा’ तक, गणेशोत्सव पर हिट रहे बॉलीवुड के ये गाने -
हरतालिका तीज: शिव-पार्वती के अटूट प्रेम का पावन पर्व, जानें पूजा के नियम और विधि -
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
मोटापा कम करने से लेकर स्टैमिना बढ़ाने तक, जानें किकबॉक्सिंग के हेल्थ बेनिफ्टि्स

अगर आप फिट रहने के लिए के एक मजेदार जरिया ढूंढ रहे है। जिसकी मदद से आप अपने आपको फिट रख पाए और बिना किसी मुश्किल के चीजों को पंच कर पाएं, तो किकबॉक्सिंग आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। यह एक ऐसी एक्सरसाइज आपके लिए साबित हो सकती हैं जिसके जरिए आप एक ही समय में एक्टिव भी रह सकते है और स्वस्थ रह सकते हैं। इतना ही नहीं नए लोगों से मिलने और अपने एक्सरसाइज रुटीन में भी छोड़ा बदलाव कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि किक बॉक्सिंग की मदद से आप खुद को कैसे फिट रख सकते हैं।

क्या है किकबॉक्सिंग ?
किकबॉक्सिंग एक तरह का एरोबिक वर्कआउट है, जिसमें मिक्सड मार्शल आर्ट की तकनीक यूज की जाती है। एक एक बेहतर स्पोर्ट्स भी हैं, जिसका यूज फाइटर भी करते हैं। किकबॉक्सिंग में किक, घुटने और मुक्के यानि पंच का यूज होता है। बॉडी की फिटनेस और एक्सरसाइज में कार्डियो किकबॉक्सिंग का यूज किया जाता है। इसके कई वेरिएशन भी होते हैं। जो एक्सपर्ट की देखरेख में ही किया जाता है।

किकबॉक्सिंग के फायदे
फेट कम करने में करें मदद
किक बॉक्सिंग में आपकी सारी एनर्जी लग जाती है। इसे करने के लिए आप अपनी बॉडी को पूरी तरह यूज करते हैं। जिसके कारण अधिक मात्रा में आपकी कैलोरी बर्न होती है। और आपका वजन कम हो जाता है। इसलिए वजन घटाने में किक बॉक्सिंग को बहुत उपयोगी माना जाता है।
एनर्जी बूस्टर
लगातार किकबॉक्सिंग करने से आपके शरीर की एनर्जी भी काफी बूस्ट होती है। इसे करने से आपको वेट ट्रेनिंग, फाइटिंग और अलग-अलग कार्डियोवस्कुलर एक्सरसाइज करने को मिलते हैं। किकबॉक्सिंग आपके बॉडी के साथ-साथ दिमाग के लिए भी फायदेमंद है।
टोन बॉडी
किकबॉक्सिंग में अलग-अलग किक, जंप और पंच किए जाते है। जो आपकी मांसपेशियों को जोड़े रखने में मदद करता है। सही तरह से किकबॉक्सिंग करने के लिए बहुत एनर्जी की जरूरत होती है। इस दौरान होने वले बॉडी मूवमेंट आपके शरीर को टोन करने में मदद करते हैं। और आपकी कमर को भी ट्रिम करते है।
आत्मविश्वास बढ़ाने में उपयोगी
किकबॉक्सिंग से ना सिर्फ आपके शरीर को लाभ होता है, बल्कि आपका आत्मविश्वास भी काफी बढ़ता है। किकबॉक्सिंग की मदद से आप बाहर भी आत्मरक्षा कर सकते हैं। किकबॉक्सिंग को लगातार करने से आपके शरीर में एंडोर्फिन तेजी से बढ़ता है, जिसके कारण आपका जो आपका मूड ठीक रहता है।
बॉडी पोस्चर में सुधार
पूरा दिन अपने ऑफिस में बैठने, कंप्यूटर या लैपटोप पर काम करने और अपने फोन में लगे रहने से ब्रेक लेने के लिए किकबॉक्सिंग सबसे अच्छा उपाय है। यह आपके आसन में काफी मदद करेगा। इसे करने के लिए आपको अपने कोर का यूज करना होता है। जिसके कारण आपके बॉडी पोस्चर में सुधार होता है।

इन बातों का रखें ध्यान
किकबॉक्सिंग एक हार्डकोर मिक्स्ड मार्शल आर्ट तकनीक है। इसे करते समय कई बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। इसे करते समय होने वाली छोटी गलती भी आपको भारी पड़ सकती है। कंधे, पीठ, घुटने में खिंचाव शुरुआत में आपको होगी ही। इसलिए इसे करने से पहले सावधानी से नियमों का पालन करना जरूरी होता है। इसे आप एक्सपर्ट की देखरेख में ही करें।



Click it and Unblock the Notifications
