Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
मसाला चाय है दुनिया की दूसरी बेस्ट नॉन अल्कोहिक ड्रिंक, जानिए सर्दियों में पीने के फायदे
Health Benefits Of Masala Chai : भारतीय मसाला चाय को नॉन अल्कोहलिक ड्रिंक में दूसरा पायदान मिला है। बता दे की TasteAltlas की एक रिपोर्ट के अनुसार मसाला चाय पूरी दुनिया में दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा पी जाने वाली स्वादिष्ट ड्रिंक में से एक बन चुकी है। वही बताया गया की पूरी दुनिया में नॉन अल्कोहलिक ड्रिंक में चाय सबसे ज्यादा पी जाती है। मसाला चाय न सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया इसकी दीवानी हैं।
सर्दियों में सुबह एक कप गर्म मसालेदार चाय पीने से आपके शरीर को आवश्यक गर्माहट मिल सकती है। आइए जानते हैं इसे पीने के फायदे और बनाने का तरीका।

लस्सी को मिला तीसरा स्थान
TasteAltlas ने मसाला चाय से पहले मैक्सिको की अगुआस फ्रेस्कास को पहला नंबर दिया है। ये पेय पदार्थ फलों, खीरे, बीज, चीनी, और पानी से मिलकर बनाया जाता है। वहीं भारत में मिलने वाली लस्सी तीसरे स्थान पर रही।
इम्युनिटी के लिए फायदेमंद
अपनी चाय में जायफल, दालचीनी, इलायची या सोंठ जैसे मसाले और जड़ी-बूटियां मिलाने से इम्युनिटी बढ़ाने में मदद मिल सकती है। ये फ्लू, बुखार, मौसमी एलर्जी को दूर करती हैं। मसालों में एंटीऑक्सीडेंट की मौजूदगी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करती है।
एनर्जी बूस्टर
अपनी चाय में मसाले मिलाने से न केवल मोहक सुगंध मिलती है बल्कि ऊर्जा प्राप्त करने में मदद मिल सकती है। ये पाचन के लिए बहुत फायदेमंद है और टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करती है। ये ऊर्जा के स्तर को बढ़ाती है।

पाचन रखें बेहतर
मसाला चाय में इस्तेमाल होने वाले मसालों से पाचन और पैंक्रियाज में एंजाइम्स स्टिमुलेट होते हैं, जो पाचन को सही रखने में मदद कर सकते हैं। मसाला चाय के सेवन से पाचन संबंधी समस्याओं को दूर किया जा सकता है।
एंटी इंफ्लेमेटरी गुण
हल्दी और लौंग जैसे मसाले एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं, जो सूजन से लड़ने, दर्द और घावों को भरने में मदद करते हैं। ये दर्द निवारक दवाओं के विकल्प के रूप में काम करती है।
चाय का मसाला बनाने की सामग्री
3 टेबल स्पून लौंग
¼ कप इलायची
1 ½ कप काली मिर्च
2 टुकड़े दालचीनी
¼ कप सौंठ
1 टी-स्पून जायफल पाउडर
ये है चाय का मसाला बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक नॉन-स्टिक पॅन में लौंग, इलायची, काली मिर्च और दालचीनी को डालकर करीब 1 मिनट तक मीडियम फ्लेम पर सूखा भुन लें।
2- अब एक प्लेट में इन्हें डालकर रख दें और ठंडा होने दें।
3- अब सभी मसालों को ठंडा होने पर इसमें सूखी सौंठ और जायफल डालकर मिक्सर में पीस लें।
4- आप इसे बारीक या थोड़ा दरदरा कैसा भी पीस सकते हैं।
5- अब इस मसाले को किसी एयरटाइट डिब्बे में बंद करके रख दें।
6- जब भी चाय बनाएं एक कप में एक चुटकी मसाला डाल दें।
7- इससे चाय का स्वाद एकदम बदल जाएगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
