Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Anti-Obesity Day: वजन करना चाहते हैं कम तो हर रोज नाश्ते में खाएं ये 5 चीजें, 38 से 28 हो जाएगी कमर
Breakfast For Weight Loss: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में गलत खानपान और अनियमित जीवनशैली के कारण मोटापे की समस्या बहुत आम हो गई है। मोटापा न केवल देखने में खराब लगता है, बल्कि अपने साथ कई गंभीर बीमारियां भी लेकर आता है। ऐसे में, कई लोग अपना वजन घटाने के लिए जिम में घंटों मेहनत करते हैं और डाइटिंग भी करते हैं। लेकिन फिर भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। वहीं कुछ लोग तो वेट लॉस के चक्कर में खाना भी स्किप करने लगते हैं। लेकिन ऐसा करना वजन घटाने में मदद नहीं करता, बल्कि कई बार उल्टा असर दिखाता है। अगर आप वाकई में वजन कम करना चाहते हैं, तो सबसे जरूरी है कि आप अपने सुबह के नाश्ते पर ध्यान दें। ब्रेकफास्ट, दिन का पहला मील होता है, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ मेटाबॉलिज्म को भी एक्टिव करता है। सही नाश्ता न सिर्फ भूख को कंट्रोल करता है, बल्कि वजन घटाने की प्रक्रिया को तेज भी कर सकता है। वजन घटाने के लिए ब्रेकफास्ट में ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए, जो कम कैलोरी, ज्यादा फाइबर और भरपूर प्रोटीन प्रदान करें। तो आइए, डाइट्रीफिट की डायटिशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं कि वजन घटाने के लिए सुबह नाश्ते में क्या खाएं?

ओट्स
ओट्स वजन कम करने वालों के लिए एक बेहतरीन ब्रेकफास्ट विकल्प माना जाता है। दरअसल, इसमें प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखते हैं। इसे खाने से बार-बार भूख नहीं लगती है, जिससे आप ओवरईटिंग करने से बच सकते हैं। यह वजन घटाने के साथ-साथ ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी मदद कर सकता है। आप ब्रेकफास्ट में ओट्स का सेवन इडली, चीला या स्मूदी के रूप में कर सकते हैं।
स्प्राउट्स
वजन घटाने के लिए आप ब्रेकफास्ट में स्प्राउट्स का सेवन कर सकते हैं। अंकुरित दालें, जैसे मूंग या चना, वजन घटाने में काफी सहायक होती हैं। इनमें प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो वजन घटाने में मदद करते हैं। साथ ही, यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी मदद कर सकता है। आप स्प्राउट्स में प्याज, टमाटर या अपनी पसंद की सब्जियां मिलाकर इसे और टेस्टी और पौष्टिक बना सकते हैं।
अंडा
अंडा एक हाई प्रोटीन फूड है, जो वेट लॉस के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है, जिससे आप ओवरईटिंग करने से बच सकते हैं। इससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है। साथ ही, यह मांसपेशियों को भी मजबूत बनाता है। नाश्ते में आप उबला अंडा, ऑमलेट या एग भुर्जी शामिल कर सकते हैं।
उपमा
उपमा एक लाइट लेकिन पेट भरने वाला नाश्ता है, जो वजन कम करने वालों के लिए बिल्कुल परफेक्ट माना जाता है। यह पचाने में भी आसान होता है और लंबे समय तक भूख को भी कंट्रोल करता है। आप इसमें ज्यादा सब्जियां डालकर इसे और हेल्दी बनाया सकते हैं।
बेसन का चीला
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो सुबह नाश्ते में बेसन का चीला भी खा सकते हैं। इसे खाने के बाद पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती है, जिससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है। आप इसे हरी सब्जियों, धनिया और हल्के मसालों के साथ स्वादिष्ट बना सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications