Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
वेट लॉस डाइट में चाहिए कुछ चटपटा, एक बार जरूर ट्राई करें ये हेल्दी और टेस्टी स्प्राउट भेल

कई दाल, नट्स, बीज, फलियां और अनाज को अंकुरित करके स्प्राउट्स तैयार किया जाता है। वजन कम करने के लिए लोग इसे अपनी डाइट में शामिल करना पसंद करते हैं। लेकिन वजन कम करने के साथ स्प्राउट खाने के कई अन्य स्वास्थ्य फायदे भी हैं। स्प्राउट्स में सबसे ज्यादा पोषक तत्व और प्रोटीन के गुण मौजूद होते है। अपनी डाइट में स्प्राउट्स शामिल करने से आप कई बीमारियों को खुद से दूर रख सकते हैं। इस कारण हेल्थ एक्सपर्ट्स भी ब्रेकफास्ट में स्प्राउट खाने की सलाह देते हैं। आप अपनी डाइट में स्प्राउट्स को कई प्रकार से शामिल कर सकते हैं।
न्यूट्रिनिस्ट अंजली मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर स्प्राउट्स भेल बनाने की रेसिपी और इसे खाने के फायदे भी साझा किया हैं। न्यूट्रिनिस्ट अंजली मुखर्जी ने अपने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, " आप एक हेल्दी मील की तलाश में हैं तो यह स्प्राउट भेल पोषण, स्वाद और आपके दिन की शुरुआत करने के लिए एक अच्छे क्रंच से भरपूर एकदम सही व्यंजन है। प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुणों से भरपूर पावर पैक डाइट है।" आइए जानते हैं न्यूट्रिनिस्ट के बताए रेसिपी को बनाने की आसान विधि के बारे में...
स्प्राउट भेल बनाने के लिए सामग्री -
* अंकुरित हरे मूंग - 4 टेबल स्पून
* भुट्टे के दाने - 4 टेबल स्पून
* कटा हुआ खीरा, टमाटर, गाजर
* मुट्ठी भर मूंगफली
* दही - 1 कप
* नमक - स्वादानुसार
* चाट मसाला - आधा छोटा चम्मच
* नींबू का रस - एक छोटा चम्मच
बनाने की प्रक्रिया
स्प्राउट भेल बनाने के लिए सबसे पहले आप अंकुरित हरे मूंग, कॉर्न के दाने, कटा हुआ खीरा, टमाटर, गाजर को एक बाउल में डालकर मिक्स कर लें। इसके बाद मूंगफली, चाट मसाला और नमक भी इसमें डालकर मिला लें। अब दही के धनिया की पत्ती से अपने भले को गार्निश कर लें। आखिर में अपने स्प्राउट भेल पर नींबू का रस छिड़क दें।
सभी सामग्रियों के हेल्थ बेनिफिट्स
1. स्प्राउट्स
स्प्राउट्स में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और आयरन के गुण मौजूद होते हैं। इससे खून को पतला बनाने में मदद मिलती है। जिस कारण आपके शरीर में खुद के थक्के नहीं बनते हैं। स्प्राउट आपके ब्लड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करता है। इसमें मौजूद फाइबर से पेट भरे होने का अहसास होता है, जिससे आप कम खाना खाते हैं। इस तरह आपका वजन भी नहीं बढ़ता है। ये महिलाओ में ब्लड बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके सेवन से हड्डियां भी काफी स्ट्रॉन्ग होती है।
2. मूंगफली
मूंगफली प्रोटीन, फाइबर और लेसिथिन से भरपूर होती है जो प्रजनन के हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होता है। अपनी डाइट में एक उचित मात्रा में मूंगफली को शामिल करने से फैट और कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम हो सकता है।
3. हरी सब्जियां
स्प्राउट भेल में मौजूद सब्जियां जैसे खीरा, गाजर, टमाटर और धनिया मिनरल्स और विटामिन से भरपूर होती हैं। ये आपके सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। जिसे खाने से आपको एनर्जी मिलती है और हेल्थ भी बढ़िया रहता है।
4. दही
दही संवेदनशील पाचन तंत्र वाले लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। यह कैल्शियम से भी भरपूर होता है। दही खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं, क्योंकि इसमें कैल्शियम काफी मात्रा में मौजूद है। दही आपके पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद करता है, जिस कारण खाना आराम से पच जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
