Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
रक्तचाप में फ़ायदेमंद है लहसुन
कुछ विषेशज्ञ रोज़ लहसन की एक कली खाने की सलाह देते हैंएक शोध के मुताबिक़ लहसन उच्च रक्तचाप यानी हाई ब्लड प्रेशर के इलाज में फ़ायदेमंद हो सकता है.
आस्ट्रेलिया में चिकित्सकों ने 50 ऐसे मरीज़ों को दाख़िल किया जिनका रक्तचाप इलाज के बावजूद ज़्यादा रहता था.इनमें से कुछ लोगों को दवाईयों के साथ-साथ रोज़ लहसन के चार कैप्सूल भी दिए गए.

अध्ययन के दौरान पाया गया कि लहसन का सेवन करने वाले मरीज़ों का रक्तचाप दूसरे मरीज़ों की तुलना में कम था.ये शोध विज्ञान की एक पत्रिका मटुरिटास में प्रकाशित हुआ है ब्रिटिश हार्ट फ़ाउंडेशन का कहना है कि इस मामले में और शोध की ज़रुरत है.पहले भी कहा जाता रहा है कि लहसन ह्रदय के लिए फ़ायदेमंद है.ये साबित हो चुका है कि लहसन कोलेस्ट्रोल और रक्तचाप को कम करने में मदद करता है.
शोधकर्ता करिन रीड का कहना है कि ये तो पहले से ही मालूम था कि लहसन उच्च रक्तचाप के मरीज़ों के दबाव को कम करने में मदद करता है लेकिन हमारे शोध ने सबसे पहले ये बताया है कि लहसन उन लोगों पर कितना कारगर हो सकता है जिनका इलाज तो जारी था लेकिन उन्हें उसका लाभ नहीं मिल पा रहा था.
विशेषज्ञों का कहना है कि लहसन के प्रयोग के पहले चिकित्सक की सलाह ज़रुर लेनी चाहिए क्योंकि उसके इस्तेमाल से ख़ून पतला हो सकता है.साथ ही ये भी कहा गया है कि शोध अभी एक छोटे ग्रुप पर ही किया गया है इसीलिए फ़िलहाल इलाज छोड़कर सिर्फ़ लहसन के भरोसे न रहा जाए.
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
