Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
हार्ट अटैक के संकेतों को समझें और खुद की जान बचाएं

हार्ट अटैक के होने के लक्षण
1 छाती में बेचैनी
छाती के बीच में बेचैनी, दबाव, दर्द, जकड़न और भारीपन का अहसास होना। साथ ही अगर यह दर्द 30 मिनटों तक लगातार जारी रहे तो यह हार्ट अटैक का पुख्ता लक्षण है। कभी कभी यह अवस्था कुछ मिनट तक रह कर या तो गायब हो जाती है, या फिर लौट भी आती है।
2 शरीर के अन्य हिस्सों में भी बेचैनी
शरीर कई हिस्सो में यानी बाहों, कमर, गर्दन और जबड़े में दर्द या भारीपन भी महसूस हो सकता है। कभी कभी यह दर्द शरीर के किसी भी हिससे से शुरू होकर सीधे सीने तक भी पहुंच सकती है। पेट में एसिडिटी और अपच के साथ दर्द की शिकायत भी होती है। इन लक्षणों की अनदेखी नही करनी चाहिए और संभावित हार्ट अटैक के लिए इनकी जांच की जानी चाहिए।
3 सांस ठीक से न आना
छाती में दर्द शुरू होने से पहले सांस लेने में परेशानी भी हो सकती है, या फिर दर्द इससे पहले भी शुरू हो सकता है।
4 अन्य लक्षण
उपरोक्त लक्षणों के साथ-साथ उल्टी आने, पसीना छूटने या चक्कर आने की शिकायत भी हो सकती है। कभी-कभी बिना दर्द हुए सांस न आने या दम घुटने जैसे एकमात्र लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं।
अब आगे क्या करें?
वैसे तो इतनी जल्दी किसी भी डॉक्टर का पास होना थोडा मुश्किल है इसलिए उनका इंतजार करने से बेहतर है की आप एस्पिरिन की दवा लें। इससे खून पतला हो जाता है और खून का थक्का घुल जाने से खून अवरूद्ध रक्तवाहिका से गुजर जाता है। आप इसकी आधी गोली को चूरा करके जुबान के नीचे रख लें ताकि ये जल्दी से खून में घुल जाए। अगर एस्पिरिन पानी में घुलनशील हो तो इसे आधा गिलास पानी में घोल कर पिया भी जा सकता है। इसके बाद बिना देर किए हुए डाक्टर के पास जाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
