Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
दिल के लिए नमक से ज्यादा चीनी खतरनाक
(आईएएनएस)| प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थो में नमक की अपेक्षा चीनी अधिक खतरनाक होती है। शोधकर्ताओं ने चेताया कि चीनी उच्च रक्तचाप, हृदय संबंधी बीमारियों और आघात के लिए नमक से ज्यादा हानिकारक है। शोधकर्ताओं ने बताया, कम उच्च रक्तचाप के लिए आहार के दिशा निर्देशों में नमक की मात्रा में कटौती पर ध्यान केंद्रित किया गया है। लेकिन आहार में ज्यादातर नमक प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थो से आता है, जो कि चीनी का एक बड़ा स्रोत हैं।
ऑनलाइन जर्नल ओपन हार्ट में प्रकाशित इस शोध के एक विश्लेषण में शोधकर्ता ने लिखा है, "नमक की अपेक्षा चीनी उच्च रक्तचाप पर अधिक प्रभावी होती है, जैसा कि चेताया गया है कि आहार में गड़बड़ी का प्रभाव भयावह होता है।"

अमेरिका के सेंट ल्यूक के मिड अमेरिका हर्ट इंस्टीट्यूट और मोंटेफिओरे मेडिकल सेंटर के शोधकर्ताओं ने बुनियादी विज्ञान के प्रयोगों, जानवरों के अध्ययन और मानव अनुसंधान से प्राप्त साक्ष्यों की समीक्षा की।
उन्होंने पाया कि इस विशेष स्थिति के लिए उच्च शर्करा कॉर्न सीरप दोषी है, जिसका मिठास के लिए प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थो, विशेष तौर पर स्वादिष्ट फलों और फेनिल पेय में ज्यादातर प्रयोग किया जाता है। READ: ये 10 उच्च कोलेस्ट्रॉल वाले आहार खाने से बचें
इस शोध में जोर दिया गया है कि, "आधारभूत विज्ञान, जनसंख्या अध्ययन और नैदानिक परीक्षण से मिले साक्ष्यों से पता चला है कि चीनी और विशेष रूप से शर्करा उच्च रक्तचाप की वृद्धि में प्रमुख भूमिका निभाती है।"
प्रतिदिन 74 ग्राम से अधिक शर्करा का सेवन करने से रक्तचाप के 140/90 के ऊपर जाने की 30 फीसदी संभावना रहती है जबकि 160/100 से ऊपर जाने की संभावना 77 फीसदी होती है।
शोधकर्ताओं ने पाया कि फलों और सब्जियों में प्राकृतिक रूप से पाई जाने वाली शर्करा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं होती।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
