Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
रिसर्च, दिन में एक अंडा खाने से कभी नहीं आएगा हार्टअटैक
अगर आप हेल्दी हार्ट चाहते है और हार्ट अटैक से बचकर रहना चाहते है तो रोजाना एक अंडा खाना शुरु कर दें। हाल ही में हुए एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि एक हफ्ते में कम से कम 12 अंडे खाने से प्री-डायबिटीज या टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों में दिल से जुड़ी बीमारी होने का खतरा कम हो जाता है।
शोध में यह भी कहा गया है कि रोज एक अंडा खाने से दिल से जुड़ी बीमारी होने का खतरा 12 प्रतिशत कम हो जाता है। शोधकर्ताओं ने 30 से 79 साल तक के करीब 10 लाख चीनी लोगों पर 9 साल तक शोध किया जिसमें पाया गया कि रोज अंडा न खाने वाले के अपेक्षा जो लोग रोज एक अंडा खाते थे उनमें दिल से जुड़ी बीमारी कम पाई गई।

दिमाग और आंखों के लिए फायदेमंद
अंडे में प्रोटीन और 9 अन्य अमीनो एसिड मौजूद होते हैं इसके साथ ही इसमें ल्यूटेनिन नामक न्यूट्रिएंट भी मौजूद है जो आपके दिमाग को भी स्वस्थ रखता है। ज्यादातर डॉक्टर अपने खाने में अंडों को शामिल करने की सलाह देते हैं क्योंकि अंडे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें विटामिन ए, डी, बी और बी12 के अलावा लूटीन और जीएजेनथीन जैसे पोषक तत्व होते हैं। ये तत्व आंखों के लिए काफी फायदेमंद हैं। एक दिन में एक या दो अंडे खाए जा सकते हैं। आइए जानते है कि इस रिसर्च के अलावा रोजाना अंडे खाने के और क्या फायदे हो सकते हैं।
वजन घटाने और बढ़ाने में मददगार
अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो अंडे का सिर्फ सफेद भाग ही खाएं क्योंकि पीले वाले हिस्से में कॉलेस्ट्रोल काफी ज्यादा होता है। जो लोग जिम जाते हैं उनकी डाइट में अंडे को विशेष तौर पर शामिल किया जाता है। लेकिन उन्हें सिर्फ सफेद भाग खाने की सलाह दी जाती है। जिन बच्चों का वजन कम होता है उन्हें रोजाना एक अंडा खाने की सलाह दी जाती है। वहीं, जिन लोगों को वजन बढ़ाना है उन्हें अंडे का पीला वाला हिस्सा खासतौर पर खाना चाहिए।
हड्डियों के लिए फायदेमंद
अंड़ो में विटामिन डी और प्रोटीन की भरमार होती है। जिन लोगो के हाथों-पैरों और शरीर के बाकी हिस्सों में दर्द रहता है। उनको रोजाना कम से कम एक अंडा तो खाना ही चाहिए। अंडे खाने से दर्द कम होने के साथ ही हड्डियां मजबूत होती है।
बढ़ाए आंखों की रोशनी
अंडे में भरपूर मात्रा में कैरोटिनायड्स पाया जाता है जो आंखों के सेहत के लिए बेहद जरूरी है. कैरोटिनायड्स आंखों की मांसपेशियों को मजबूती देता है. रोजाना एक अंडा खाने से मोतियाबिंद का खतरा नहीं रहता। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, रेटीना को मजबूती देने का काम करते हैं।
बालों और त्वचा के
अंडे के पीले भाग में बायोटिन होता है जो बालों को मजबूती और त्वचा को कसाव देता है। अंडे के पीले भाग को बालों में लगाने से बाल कोमल और मुलायम होते हैं। अंडे की जर्दी को फेसपैक या मास्क की तरह इस्तेमाल कर आप त्वचा की झुर्रियों को कम कर सकते हैं।
एनर्जी से भरपूर
अंडा खाने से आपके शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है। नाश्ते में अंडा खाने से आप दिन भर ऊर्जावान बने रहेंगे। इसके अलावा यह आपकी कार्यक्षमता में इजाफा भी करता है।
आयरन की कमी करता है दूर
अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है तो रोजाना अंडे के पीला वाला हिस्सा खाएं। इसमें सबसे ज्यादा आयरन मौजूद होता है। कुछ दिनों तक इसको खाने से आयरन की कमी दूर हो जाएगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
