Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Heatwave Alert: दिल्ली समेत कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, जानें भीषण गर्मी का सेहत पर असर और बचाव के टिप्स
Heatwave Alert: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में अब गर्मी तेजी से बढ़ने लगी है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए लू (हीटवेव) का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में देश के कई इलाकों में हीटवेव की स्थिति देखने को मिल सकती है। आने वाले हफ्ते में दिल्ली-एनसीआर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। जबकि, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी इस महीने ही तापमान में 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने की संभवाना है।

इन राज्यों के लिए जारी किया गया अलर्ट
आईएमडी ने बुधवार को अलर्ट जारी करते हुए बताया कि इस सप्ताह दिल्ली-एनसीआर में इस सीजन में पहली बार तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में 15 से 18 अप्रैल तक लू चलने की आशंका है। इसके अलावा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 15 से 17 अप्रैल के बीच हीटवेव की संभावना है। आईएमडी ने बताया कि मध्य प्रदेश में 16 से 18 अप्रैल के बीच हीटवेव का असर रहेगा। ओडिशा के आंतरिक और कुछ तटीय इलाकों में 15 से 18 अप्रैल के बीच गर्मी का तेज गर्मी महसूस होगी, वहीं छत्तीसगढ़ में 16 से 19 अप्रैल तक लू चलने की संभावना है।
हीटवेव के कारण होने वाली समस्याएं
हीटवेव के कारण कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है, जैसे -
हीट स्ट्रोक
तेज गर्मी का असर शरीर पर कई तरह से पड़ सकता है। इससे थकान, चक्कर आना, ज्यादा पसीना आना, सिरदर्द, उल्टी जैसा महसूस होना और मांसपेशियों में दर्द हो सकता है। अगर ध्यान न दिया जाए तो यह स्थिति हीट स्ट्रोक में बदल सकती है।
पाचन संबंधी समस्याएं
ज्यादा गर्मी से पाचन तंत्र भी प्रभावित होता है, जिससे भूख कम लगना, पेट भारी लगना और एसिडिटी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
डिहाइड्रेशन
ज्यादा पसीना आने से शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) हो जाती है, जिससे किडनी और यूरिन से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
सांस संबंधी समस्याएं
हीटवेव के कारण सांस के मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है। इसके कारण अस्थमा और क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) का जोखिम बढ़ सकता है।
हार्ट से जुड़ी समस्याएं
अत्यधिक गर्मी के कारण दिल के मरीजों को ज्यादा खतरा हो सकता है, क्योंकि गर्मी में दिल को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इससे हृदय प्रणाली पर दबाव पड़ सकता है और हार्ट अटैक व स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। खासतौर पर, पहले से हृदय रोगों से जूझ रहे लोगों के लिए यह खतरनाक साबित हो सकता है।
त्वचा संबंधी समस्याएं
तेज धूप से त्वचा को भी नुकसान होता है, जैसे सनबर्न और लंबे समय में स्किन से जुड़ी गंभीर समस्याएं। सूरज की हानिकारक यूवी किरणों के संपर्क में आने से समय के साथ स्किन कैंसर का खतरा भी बढ़ सकता है।
हीटवेव से बचाव कैसे करें?
तेज धूप में घर से बाहर निकलने से बचें।
हल्के रंग के और ढीले सूती कपड़े पहनें।
सिर को कपड़े, टोपी या छाते से ढककर रखें।
दिन में कम से कम 2-3 लीटर पानी पिएं।
शराब और कैफीन के सेवन से बचें, इससे डिहाइड्रेशन होता है।
अधिक फल और सब्जियां खाएं।
बाहर जाते समय ORS साथ रखें और हर 2 घंटे में पानी पिएं।
बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
