Latest Updates
-
बारिश के मौसम में तेजी से बढ़ रहा है वायरल फीवर का खतरा, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय -
Friendship Day Wishes For Best Friend: इन संदेशों के जरिए बेस्ट फ्रेंड को दें फ्रेंडशिप डे की बधाई -
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव
बीपी और कॉलेस्ट्रॉल के मरीज थे CEO ध्रुव अग्रवाल, 71 किलो वेटलॉस कर अब हैं एकदम फिट
Weight Loss Tips: जानी मानी रियल एस्टेट फर्म हाउसिंग डॉट कॉम के सीईओ ध्रुव अग्रवाल अपने गजब के वेटलॉस के वजह से चर्चा में आ गए हैं। ध्रुव अग्रवाल ने 2 साल में 71 किलो वजन कम किया है।
उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपने वेटलॉस को लेकर खुलकर बात की। ध्रुव अग्रवाल ने इस इंटव्यू के दौरान बताया कि इस ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी की शुरुआत अक्टूबर 2021 में हुई थी।
जब एक बिजनस ट्रिप के दौरान अचानक मेरी तबीयत बिगड़ने की वजह से इमरजेंसी में एडमिट कराना पड़ा, उन्होंने बताया " मेरा दिल बहुत तेजी से धड़ रहा था, धड़कन बहुत ज्यादा बढ़ गई थी। इसके बाद एक बार के लिए लगा मैं मरने वाला हूं।" आगे उन्होंने बताया "मुझे अस्पताल के बेड पर लेटे हुए वो समय अच्छी तरह से याद है जब मैंने अपने स्वास्थ्य की जिम्मेदारी लेने का संकल्प लिया।"

आइए जानते हैं कि कैसे ध्रुव अग्रवाल ने 2 सालों में 71 किलो तक वजन घटाया-
प्री-डायबिटिक और हाई कॉलेस्ट्रॉल के भी थे मरीज
ध्रुव अग्रवाल ने बताया कि वेट लॉस जर्नी शुरु करने से पहले तक वो 151. 7 किलो उनका वजन हुआ करता था। इसके साथ ही वो प्री-डायबिटीक, स्लीप एपनिया, हाई ब्लड प्रेशर और हाई कॉलेस्ट्रॉल जैसी समस्या से भी गुजर रहे थे। इन सभी समस्याओं को मैनेज करने के लिए वो हैवी मेडिकेशन पर थे।
उन्होंने बताया कि वो तीन दिन स्ट्रिक्ट रुटीन फॉलो करते है। जिसकी वजह से उन्होंने 71 किलो वेटलॉस करते हुए वो 151. 7 किलो से 80.6 किलो पर आ गए। ये लक्ष्य उन्होंने फरवरी 2023 तक हासिल कर लिया था। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि अब उन्हें स्लीप एपनिया मशीन की भी आवश्यकता नहीं रही और अब उनमें प्रीडायबिटिज की समस्या भी खत्म हो चुकी है।
इस तरह कम किया वजन
हाउसिंग.कॉम के सीईओ ने बताया कि इसके लिए उन्होंने सिंगापुर में पर्सनल ट्रेनर की हेल्प ली। सप्ताह में तीन बार वो स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सेशन ली। इसके अलावा वो एक दिन में 12,000 कदम चलते हैं। उन्होंने बताया कि उनके ट्रांसफॉर्मेशन में एथलीट और टेनिस प्लेयर रोजर फेडरर की फिजिक्स को देखकर उन्हें खूब इंस्पिरेशन मिलती थी।
डाइट ने भी निभाया बड़ा रोल
ध्रुव अग्रवाल ने बताया कि इस ट्रांसफॉर्मेशन में डाइट ने भी अहम रोल निभाया है। उन्होंने अपनी डाइट से समोसा, डोसा और पनीर टोस्ट जैसे हाई कार्ब वाले फूड को हटा दिया। इसके अलावा उन्होंने प्रोसेस्ड फूड, फ्राइड फूड और अल्कोहल में कटौती कर दी है। अब इस बात का पूरा ख्याल रखते हैं वो अपनी डाइट में प्रोटीन से भरपूर फूड ही खाएं। इस वजह से उन्होंने अपनी डेली डाइट में से 1,700 तक कैलोरी तक कम कर दी है।
अपनी भूख को मैनेज करने के लिए ध्रुव अग्रवाल ने बताया कि नट्स, गाजर, खीरे और दही जैसे हेल्दी स्नैक्स पर भरोसा करते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications