Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
Kapil Sharma Weight Loss: क्या है 21 21 21 नियम? जिसे फॉलो करके कॉमेडियन कपिल शर्मा ने 63 दिनों में घटाया वजन
How Kapil Sharma Shed 11 Kg : मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा ने हाल ही में अपनी फिटनेस से सभी को चौंका दिया है। 44 वर्षीय कपिल अब पहले से कहीं ज्यादा फिट और हेल्दी नजर आ रहे हैं। जब उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, तो फैंस उनकी शानदार बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देखकर हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर उनकी फिटनेस की खूब तारीफ हो रही है, और लोग जानना चाहते हैं कि आखिर उन्होंने इतना वजन कैसे घटाया।
इस ट्रांसफॉर्मेशन का क्रेडिट जाता है कपिल के फिटनेस कोच योगेश भटेजा को, जिन्होंने बताया कि कपिल ने 63 दिनों में 11 किलो वजन घटाया है और इसके पीछे है 21-21-21 रूल।
इस नियम को तीन फेज़ में बांटा गया है, जिनमें हर फेज़ 21 दिनों का होता है। यह रूल न सिर्फ वजन घटाने में मदद करता है बल्कि फिटनेस को एक सस्टेनेबल लाइफस्टाइल में बदल देता है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है 21-21-21 रूल और कैसे करता है यह आपको ट्रांसफॉर्म।

पहले 21 दिन: फिजिकल एक्टिविटी पर फोकस
वजन घटाने की जर्नी की शुरुआत होती है शरीर को एक्टिव बनाने से। पहले 21 दिन पूरी तरह फिजिकल एक्टिविटी और स्ट्रेचिंग पर फोकस किया जाता है। इस दौरान किसी भी तरह की डाइटिंग की जरूरत नहीं होती, लेकिन रेगुलर एक्सरसाइज बेहद जरूरी होती है। कोच योगेश बताते हैं कि इस फेज़ में बॉडी को एक्सरसाइज के लिए तैयार किया जाता है और मसल्स को एक्टिव करने के लिए स्ट्रेचिंग, कार्डियो या बेसिक वर्कआउट किए जाते हैं।
अगले 21 दिन: डाइट में सुधार
फिटनेस जर्नी का अगला चरण है हेल्दी डाइट की ओर बढ़ना। इन 21 दिनों में कपिल ने अपनी डाइट में बड़ा बदलाव किया। प्रोसेस्ड फूड, ज्यादा कार्ब्स, फैट्स और कैलोरी को डाइट से हटा दिया गया। इसके साथ ही शुगर और चाय का सेवन भी बंद कर दिया गया। इस फेज़ में व्यक्ति खुद को पहले से ज्यादा एनर्जेटिक, एक्टिव और हेल्दी महसूस करता है। डाइट पूरी तरह से व्यक्ति की सेहत और लाइफस्टाइल के अनुसार तैयार की जाती है।
आखिरी 21 दिन : अनहेल्दी आदतों को अलविदा
वजन घटाने के इस सफर का आखिरी चरण होता है उन आदतों को छोड़ना, जो शरीर को नुकसान पहुंचाती हैं। इस फेज़ में धूम्रपान, शराब और कैफीन का सेवन बंद कर दिया जाता है। साथ ही, फिजिकल एक्टिविटी और डाइट दोनों को बैलेंस किया जाता है ताकि शरीर और दिमाग दोनों स्वस्थ रहें। यह चरण लाइफस्टाइल में पॉजिटिव बदलाव लाता है और लंबे समय तक हेल्दी रहने में मदद करता है।
21-21-21 नियम फॉलो करते हुए रखें ध्यान
अगर आप भी वजन घटाना चाहते हैं तो कपिल शर्मा का यह 21-21-21 फिटनेस फॉर्मूला आपके लिए मददगार हो सकता है। लेकिन ध्यान रखें कि हर किसी का बॉडी टाइप अलग होता है। इसलिए किसी भी नए डाइट या फिटनेस रूटीन को अपनाने से पहले एक बार हेल्थ एक्सपर्ट या फिटनेस कोच से सलाह जरूर लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
