Latest Updates
-
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र
पीएम मोदी कर रहे हैं ताबड़तोड़ रैलियां, 72 की उम्र में ये हैं उनके फिटनेस का राज़
भीषण गर्मी और तेज धूप में जनसभाएं और रोड शो करना कोई आसान काम नहीं है। ऐसे में वर्कहॉलिक के रूप में पहचानें जाने वाले पीएम मोदी खुद को कैसे फिट रखते हैं, ये सवाल हम सभी के मन में रहता है। पीएम मोदी आज की युवा पीढ़ी के लिए एक जीता जागता उदाहरण है कि उम्र सिर्फ एक संख्या है।
कर्नाटक में 10 मई को होने वाले चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी का अभियान अपने चरम पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से बेंगलुरु में मेगा रोड शो और तीन पब्लिक रैलियां करेंगे, जिसके साथ वो 19 जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे।

पीएम मोदी देश संभालने के साथ अपनी सेहत और फिटनेस का बहुत ध्यान रखते हैं। तो आइए जानते हैं पीएम मोदी किस तरह इस उम्र में भी खुद को फिट रखते हुए चुनाव की रैलियां और रोड शो आसानी से कर पाते हैं। यहां हम आपके लिए पीएम मोदी के लाइफस्टाइल से जुड़े कुछ टिप्स और ट्रिक्स लेकर आए हैं लू से बचने और फिट रहने के लिए।
1. हाइड्रेटेड रहना
पीएम मोदी चुनाव प्रचार के दौरान हीटवेव से बचने के लिए खुद को हाइड्रेटेड रखते हैं। इसके लिए वो खूब सारा पानी, नारियल पानी जैसे अन्य तरह पदार्थ का सेवन करते हैं।
2. हल्के रंग और ढीले-ढाले कपड़े पहनना
पीएम मोदी अपनी फिटनेस के साथ अपने वेशभूषा के लिए भी जाने जाते हैं। ऐसे में पीएम मोदी हीटवेव से बचने के लिए रैलियों के दौरान खुद को ठंडा रखने के लिए हल्के रंग के और ढीले-ढाले कपड़े पहनना पसंद करते हैं।
3. बीच में ब्रेक लेना
लू के दौरान लंबे समय तक धूप के संपर्क में रहने से बचने के लिए बीच-बीच में ब्रेक लेना बहुत जरूरी है। ऐसे में हो सकता है कि पीएम मोदी भी रैलियों और रोड शो के दौरान छाव में ब्रेक लेते हो।
4. हल्का और हेल्दी भोजन
पीएम मोदी शकाहारी है। ऐसे में वो अपनी डाइट में हल्का और हेल्दी भोजन ही शामिल करते हैं। ऐसा खाना उन्हें हीटवेव के दौरान एनर्जी के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। पीएम मोदी अपनी एनर्जी को बूस्ट करने के लिए हेल्दी और हल्की डाइट लेना ही पसंद करते हैं।
5. पर्याप्त नींद
पीएम नरेंद्र फिट रहने के लिए पर्याप्त नींद लेते हैं। 14 घंटे से भी ज्यादा समय तक काम करने के बावजूद वो अपने नींद का ख्याल रखते हैं। समय पर सोने के साथ सुबह जल्दी उठते हैं, जिस कारण वो खुद को फिट रखते हैं और पूरा दिन हेल्दी महसूस करते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
