Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
अंगूर खट्टे हैं या मीठे बिना चखे ही मालूम चल जाएगा, खरीदते हुए इन 3 तरीकों से चेक करें
How to choose the sweetest and Fresh grapes : अंगूर खट्टे हैं.. ये मुहावरा तो हर किसी ने सुना होगा? खट्टे अंगूर मुंह का स्वाद बिगाड़ देते हैं। वहीं मीठे अंगूर खाने में बहुत रसीले लगते हैं। अंगूर इन दिनों सीजन में हैं। दुकानों में हर जगह हरे, लाल और काले अंगूर नजर आ रहे हैं। शायद ही ऐसा कोई होगा जिसे अंगूर पसंद न हो।
अंगूर इसकी फ्रेशनेस और ज्यूसी स्वाद की वजह से खाना सबको पसंद आता है। लेकिन आज के समय में मीठे अंगूर मिलना भी बहुत मुश्किल का काम है। ज्यादा कमाई के चक्कर में लोग अंगूरों को दवा से समय से पहले ही पका देते हैं। जिसका असर इसके स्वाद पर भी पड़ता है। लेकिन कुछ ऐसे तरीके भी हैं जिनकी मदद से आप मीठे अंगूर खरीद सकते हैं और इसकी मिठास का मजा ले सकतेहैं।
कुछ ट्रिक्स के बारे में बता रहे हैं, जिससे आप इस सीजन में मीठे अंगूर खा सकते हैं।

गुच्छो में खरीदे
अंगूर खरीदते वक्त हमेशा गुच्छे में खरीदें। कई बार आप सस्ते के चक्कर में बिना गुच्छों वाले अंगूर खरीद लेते हैं। बिना गुच्छे वाले अंगूर अपनी फ्रेशनेस खो देते हैं और जल्दी खराब हो जाते हैं इनका स्वाद भी खराब हो जाता है।
अंगूर का आकार
अंगूर खरीदते हुए उसके साइज पर जरुर ध्यान दें। मार्केट में अलग-अलग साइज में अंगूर मिलने लगे है। जहां कुछ छोटे तो कुछ बड़े होते हैं। इन सभी में जिन अंगूर का साइज लंबा होगा, वही मीठे अंगूर को पहचानने का सही तरीका है। लंबे और पतले आकार वाले अंगूर स्वाद में मीठे होते हैं।
रंग से पहचाने
अंगूर का रंग भी उसकी मिठास की गवाही देता है। अगर आप हरा अंगूर खरीद रहे हैं तो हल्के पीले में खरीदें। वहीं लाल अंगूर अगर गहरे बैंगनी में मिल रहे हैं तब ही इसे खरीदे। इस तरह रंग का चुनाव कर आप मीठे अंगूर खरीद सकते हैं।
तने पर भी ध्यान दें
मीठे और फ्रेश अंगूर का तना हरा और लचीला होता है। अगर आप खरीदते हुए अंगूर का तना भूरे रंग दिखे तो तो उसे न खरीदें क्योंकि ऐसे अंगूर बहुत जल्दी ही खराब हो जाते हैं।
अंगूर को खराब होने से बचाने के कैसे स्टोर करें?
अंगूर को स्टोर करते हुए ध्यान रखें कि जिस भी डिब्बे और कंटेनर में इन्हें रख रहे हैं उसमें नमी या पानी नहीं होना चाहिए, वरना अंगूर जल्दी सड़ जाएंगे। अंगूर को खाने से पहले पानी में भिगोकर खाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
