Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्या है सर्दियों में अमरूद खाने का सही तरीका? ऐसे खाएंगे तो गायब हो जाएगा सर्दी-जुकाम
How To Eat Guava In Winters: सर्दियों का मौसम आते ही अमरूद बाजार में खूब दिखाई देने लगते हैं और सेहत के लिए भी यह बेहद फायदेमंद माना जाता है। ऐसा माना जाता है की अमरूद में सेब से भी ज्यादा पोषक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन अक्सर लोग यह कहते सुनाई देते हैं कि ठंड में अमरूद खाने से सर्दी-जुकाम या कफ की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में कई लोग स्वाद और स्वास्थ्य दोनों के फायदे उठाने के बावजूद इसे खाने से परहेज करने लगते हैं। लेकिन सच यह है कि अमरूद सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने, पाचन सुधारने और विटामिन C की कमी पूरी करने के लिए बेहद उत्तम फल है, बस इसे खाने का तरीका सही होना चाहिए।
यदि सर्दियों में अमरूद सही समय पर और सही तरीके से खाया जाए तो यह जुकाम नहीं बल्कि बीमारियों से बचाने का काम करता है। आइए जानते हैं कि सर्दियों में अमरूद खाने का सही तरीका क्या है और किन गलतियों से बचना जरूरी है।

किस समय खाना चाहिए अमरूद
सुबह खाली पेट या देर रात अमरूद खाने से कफ और पाचन की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में आप दोपहर के समय अमरूद खाएं इससे शरीर की पाचन क्षमता बेहतर होती है, जिससे पोषण अच्छे से मिलता है। आप इस बात का ध्यान रखें कि अमरूद खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पिएं।
सर्दी-जुकाम होने पर कैसे खाएं अमरूद
अगर आपको सर्दी-जुकाम है और सोच रहे हैं कि ऐसे में अमरूद खाने से तबीयत और भी बिगड़ सकती है तो आप गलत हैं। हां ये सही है कि अमरूद की तासीर ठंडी होती है लेकिन इसे खाने का सही तरीका जानना जरूरी है। दादी-नानी के जमाने से हमने देखा है कि जुकाम होने पर अमरूद को सेक कर खाया जाता है जिससे तबीयत ठीक हो जाती है।
कैसे सेकें अमरूद
सबसे पहले अमरूद को गोल या लंबे टुकड़ों में काट लें और उसमें काला नमक या पिसी हुई चीनी डालें। इसके बाद किसी पैन को गर्म कर लें और उसपर अमरूद के टुकड़ों को गर्म कर लें। अब इन्हें गरम ही खा लें जिससे आपकी सर्दी-खांसी ठीक हो जाएगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
