Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
How to Identify Fake Egg : प्लास्टिक के अंडे खाने से पहुंच सकते हैं आप अस्पताल, मिनटों में पहचाने नकली अंडे
How to Identify Fake Egg : सर्दी हो या गर्मी, अंडा लोगों की डाइट में पूरे साल रहता है। नाश्ते में कई लोग ऑमलेट खाना पसंद करते हैं। वहीं जिम करने वालों के लिए अंडा किसी वरदान से कम नहीं है क्योंकि ये शुद्ध प्रोटीन का स्त्रोत होता है।
लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि मार्केट में असली अंडे के नाम पर नकली अंडे बेचे जा रहे हैं। अगर आपको असली और नकली अंडे के बीच में फर्क नहीं मालूम हैं, और गलती से नकली अंडे का सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

नकली अंडे खाने का असर हमारे खून पर, हड्डियों पर और नर्व सिस्टम पर पड़ता है। ये किडनी भी खराब कर सकते हैं। प्रोटीन के नाम पर नकली अंडे खाने से बचें। आइए जानते हैं असली और नकली अंडों में फर्क करने के तरीके।
अंडे को फोड़ कर देखें
नकली अंडे को पहचानने के लिए आप इसे फोड़ कर देखें। अंडा फोड़ने पर जहां असली अंडे का सफेद और पीला भाग अलग हो जाता है। अगर अंडे का सफेद और पीला भाग अलग न होकर मिला हुआ है, तो आपको मालूम चल जाएगा कि अंडा नकली है।
बिना फोड़े पता करने का तरीका
बिना फोड़े असली-नकली अंडे की पहचान करना बेहद आसान है। पहले एक अंडा हल्के हाथ से पकड़ें, ताकि टूटे नहीं. इसके बाद इस अंडे को जोर-जोर से हिलाएं। अगर अंदर से लिक्विड की अवाज आ रही तो समझ जाएं कि अंडे में कुछ ठीक नहीं है, क्योंकि असली अंडा शेक करने पर कभी-भी आवाज नहीं आती। ये अंडे को बिना तोड़े परखने का सबसे आसान तरीका है।
जलाकर देखें
असली-नकली अंडे में पहचान करने के लिए फायर टेस्ट करें, क्योंकि बाजार में बिक रहा नकली अंडा रबड़ या प्लास्टिक का बना होता है। जब आप अंडे की बाहरी परत को जलाते हैं तो असली अंडा सिर्फ काला पड़ जाता है, लेकिन नकली अंडे से आंच निकलने लगती है और देखते ही देखते अंडा आग पकड़ लेगा। ये एक सटीक तरीका है, नकली और असली अंडे पता करने की।
दबाकर के देखें
अंडे को दबाकर भी आप असली और नकली अंडे का पता लगा सकते हैं। ऐसे में असली अंडा काफी सॉफ्ट होता है, जो कि दबाने पर आसानी से फूट जाता है। वहीं प्लास्टिक से बने होने के कारण नकली अंडे का ऊपरी भाग काफी टाइट होता है, जो आसानी से नहीं टूटता है।
ऐसे बनते हैं नकली अंडा
सोडियम अल्जिनेट को गर्म पानी में मिलाकर जलेटिन, ऐलम और बेन्जोइक मिलाया जाता है। इस मिश्रण से नकली अंडा तैयार किया जाता है।
अंडे के पीले और सफेद दोनों को बनाने में यही मिश्रण इस्तेमाल होता है। पीले हिस्से के लिए बस मिश्रण में थोड़ा पीला रंग मिला दिया जाता है। अंडे का छिलका बनाने के लिए कैल्शियम क्लोराइड का इस्तेमाल किया जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











