Latest Updates
-
Sunday Morning to Night Nihari Recipe: धीमी आंच पर पकाएं और पाएं रेस्टोरेंट जैसा लजीज स्वाद -
Kainchi Dham जाने का है प्लान तो रुकने की टेंशन करें खत्म, जानिए कहां मिलेंगे सबसे सस्ते और बेस्ट होटल्स -
Happy Brother's Day 2026 Shayari: प्यारा भाई यह मेरा, ब्रदर्स डे पर अपने भाई को भेजें ये शायरियां -
Restaurant Style Papdi Chaat Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी चटपटी और कुरकुरी चाट -
B Letter Babies Names: अपने बच्चे के लिए ढूंढ रहे हैं 'B' से यूनिक और ट्रेंडी नाम? देखें 200+ नामों की लिस्ट -
अनोखा गांव जहां हर घर की पार्किंग में खड़ा है प्राइवेट जेट, सब्जी लेने के लिए भी लोग भरते हैं उड़ान -
Bakrid 2026 Holiday Date: 27 मई या 28 मई, कब है बकरीद की सरकारी छुट्टी? यहां जानें सही तारीख -
UP Style Tangy Kadhi Chawal Recipe: घर पर बनाएं यूपी के स्वाद वाली चटपटी कढ़ी -
गर्मियों में क्यों फूटने लगती है नकसीर? नाक से खून आने पर तुरंत करें ये 5 घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी राहत -
पेट्रोल के दामों में उछाल और प्रचंड गर्मी का कहर! क्या सच साबित हो रही बाबा वेंगा की सदियों पुरानी भविष्यवाणी
कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली बादाम? इन आसान तरीकों से घर बैठे करें असली और नकली बादाम की पहचान
How To Identify Fake Almond: बादाम का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन, प्रोटीन, फाइबर कैल्शियम, मैग्नीशियम, ओमेगा 3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत हो कई लाभ पहुंचाते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम का सेवन करने से याददाश्त तेज होती है। बादाम का सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है, हड्डियां मजबूत होती हैं, पाचन तंत्र बेहतर होता है और दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। साथ ही, यह हमारे बालों और स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। नियमित रूप से बादाम का सेवन करने से शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। लेकिन आज के समय में बाजार में मिलावटी और नकली खाद्य पदार्थों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में, बादाम भी इससे अछूता नहीं है। बाजार में इस समय असली बादाम की जगह कई तरह से नकली या घटिया क्वालिटी के बादाम बड़े आराम से बेचे जा रहे हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक साबित होते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप बादाम खरीदते समय थोड़ी सावधानी बरतें। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप असली और नकली बादाम की पहचान कर सकते हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

रंग से पहचानें
असली बादाम का रंग हल्का भूरा या कत्थई होता है। वहीं, नकली बादाम का रंग डार्क ब्राउन होता है। अगर बादाम बहुत ज्यादा चमकदार जरूरत से ज्यादा भूरा दिखाई दे रहा है, तो समझ जाइए कि वह केमिकल से पॉलिश किया गया है जो कि उसके नकली होने की पहचान कराता है।
वाटर टेस्ट करें
इसके लिए आप एक कटोरी पानी भरकर बादाम को उसमें डालकर 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें। असली बादाम पानी में डालने पर कोई रंग नहीं छोड़ेगा। लेकिन अगर पानी का रंग बदलने लगे या बादाम से कोई परत निकलती दिखे, तो समझ जाएं कि वह नकली बादाम है।
थोड़ा रगड़कर देखें
आप एक-दो बादाम लें और उसे हथेली या किसी कपड़े पर हल्के से रगड़ें। अगर रगड़ने पर रंग उतरने लगे या हाथ पर पीला-भूरा रंग चढ़ने लगे तो यह नकली या बादाम पर रंग लगे होने का संकेत है। ऐसे बादाम का सेवन आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। याद रखें असली बादाम रगड़ने पर रंग नहीं छोड़ते और भिगोने पर 2-4 घंटे बाद ही हल्का रंग छोड़ते हैं।
पेपर टेस्ट
इस टेस्ट के लिए आप एक साफ सफेद कागज लें और उस पर बादाम को जोर से दबाएं। अगर कागज पर तैलीय दाग के अलावा कोई रंग दिखाई दें, तो सावधान हो जाएं। असली बादाम में से केवल हल्का-सा प्राकृतिक तेल निकल सकता है, जबकि नकली बादाम ज्यादा तेल और रंग छोड़ता है।
खुशबू से करें पहचान
आपने महसूस किया होगा कि बादाम में से हल्की और प्राकृतिक खुशबू आती है। ऐसे में, आपको इस खुशबू के अलावा बादाम में से केमिकल, अजीब या बहुत तेज गंध आए, तो उसे न खरीदें। कई घटिया क्वालिटी के बादाम की गंध छिपाने के लिए कृत्रिम सुगंध मिलाई जाती है। इसका इस्तेमाल करने से स्वास्थ्य पर बुरा असर होता है, जो कि आपको बड़ी परेशानी में भी डाल सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications