Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
मेंटल हेल्थ के लिए जरुरी है मैग्नीशियम, इन चीजों को खाकर पूरी की जा सकती है इसकी कमी
जब बात हेल्थ केयर की होती है तो लोग केवल फाइबर, प्रोटीन या कार्ब्स आदि पर ही ध्यान देते हैं, जबकि वास्तव में आपको विटामिन व मिनरल्स पर भी उतना ही ध्यान देना चाहिए। इन पोषक तत्वों के कारण ही आपका शरीर सही तरह से काम कर पाता है। जब शरीर में किसी एक मिनरल की भी कमी हो जाती है तो ऐसे में बॉडी ऑर्गन पर ठीक से काम करना बंद कर देते हैं। हालांकि, अक्सर हम मिनरल्स इनटेक पर ध्यान नहीं देते हैं और इससे शरीर में मैग्नीशियम आदि की कमी हो जाती है। लेकिन, कुछ तरीकों को अपनाकर आप मैग्नीशियम इनटेक को आसानी से बढ़ा सकते हैं।
अन्य मिनरल्स की तरह ही मैग्नीशियम भी शरीर के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण है। मैग्नीशियम और मेंटल हेल्थ का गहरा कनेक्शन है और इसका लेवल कम होने पर आपको ध्यान केन्द्रित करने में समस्या हो सकती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बॉडी में मैग्नीशियम लेवल बढ़ाने के आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं-

मैग्नीशियम क्यों जरूरी है
मैग्नीशियम का सेवन सेहत के लिए बेहद ही जरूरी है। मैग्नीशियम कई महत्वपूर्ण शारीरिक कार्यों जैसे ब्लडप्रेशर को रेग्युलेट करना, तंत्रिका और मांसपेशियों के कार्य को सपोर्ट करना और हड्डियों की हेल्थ का ख्याल रखना आदि शामिल है। जब आप पर्याप्त मात्रा में मैग्नीशियम का सेवन नहीं करते हैं तो इसका प्रभाव आपके मस्तिष्क व बोन हेल्थ पर पड़ता है।
खाएं मैग्नीशियम रिच फूड
बॉडी में मैग्नीशियम लेवल को बढ़ाने का एक आसान तरीका है कि आप ऐसे फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करें, जो मैग्नीशियम से भरपूर हों। मसलन, आप पालक, केल, गोभी, बादाम, काजू, कद्दू के बीज, तिल, ब्राउन राइस, क्विनोआ, मसूर, छोले, और काले सेम आदि को अपनी डाइट में शामिल करके मैग्नीशियम के लेवल को बढ़ा सकते हैं।
लें मैग्नीशियम सप्लीमेंट
अगर आपकी डाइट ऐसी है कि आप पर्याप्त मात्रा में मैग्नीशियम नहीं ले पा रहे हैं तो ऐसे में सबसे अच्छा तरीका है कि आप मैग्नीशियम सप्लीमेंट लेने पर विचार करें। हालांकि, कभी भी खुद से मैग्नीशियम सप्लीमेंट ना लें, बल्कि इसके लिए पहले एक बार डॉक्टर से सलाह लें। उनके द्वारा बताए गए सप्लीमेंट को ही लें।
कैफीन और शराब से बचें
अगर मैग्नीशियम रिच फूड लेने के बाद भी आपकी बॉडी में इसकी कमी हो रही है तो हो सकता है कि आप कैफीन या शराब का अत्यधिक सेवन करते हों। दरअसल, कैफीन और अल्कोहल दोनों ही मैग्नीशियम के अब्जॉर्बशन में बाधा पैदा कर सकते हैं। ऐसे में इन चीजों के सेवन से बचें।

हर्ब्स को डाइट में करें शामिल
हर्ब्स व मसाले ना केवल आपके खाने को अधिक टेस्टी बनाते हैं, बल्कि यह बॉडी में मैग्नीशियम इनटेक को बढ़ाते हैं। कुछ मसालों व हर्ब्स में मैग्नीशियम की मात्रा काफी अच्छी होती है। इसलिए कोशिश करें कि आप अपनी डाइट में तुलसी, धनिया और जीरा आदि को अवश्य शामिल करें। इससे आपका अधिक टेस्टी व हेल्दी बनता है।
खाएं फल व सब्जियां
फल और सब्जियों में कई तरह के विटामिन व मिनरल्स होते हैं। इन्हीं में से एक है मैग्नीशियम। कई फल व सब्जियां जैसे केले, एवोकाडो, अंजीर और शकरकंद आदि को डाइट में शामिल करने पर आप आसानी से मैग्नीशियम के लेवल को बढ़ा सकते हैं। इस तरह के फल व सब्जियों के सेवन से आपकी ओवर ऑल हेल्थ पर पॉजिटिव असर पड़ता है।
खाएं मैग्नीशियम-फोर्टिफाइड रिच फूड्स
आज के समय में विटामिन व मिनरल्स फोर्टिफाइड फूड भी मिलते हैं। ये सभी फूड आपकी बॉडी में पोषक तत्वों के इनटेक को बढ़ाते हैं। जिस तरह मार्केट में विटामिन डी फोर्टिफाइड रिच मिल्क मिलता है, ठीक उसी तरह आप मैग्नीशियम-फोर्टिफाइड फूड आइटम्स जैसे ब्रेकफास्ट सेरल्स, दूध और बॉटल्ड वॉटर आदि भी पी सकते हैं। हालांकि, ऐसे किसी भी फूड का सेवन करने से पहले एक बार आप लेबल की जांच अवश्य करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
